फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news water crisis in delth village nankhri rampur

देलठ पंचायत में गहराया पेयजल संकट

Thu, 03 Jun 2021 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
rampur news water crisis in delth village nankhri rampur
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील के देलठ पंचायत में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि ग्रामीणों को छह दिन के बाद पेयजल आपूर्ति हो रही है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामला सामने आने के बाद एक्सईएन रामपुर आरएस नेगी ने देलठ पहुंचकर टैंकों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ननखड़ी तहसील की कंरागला पंचायत और देलठ में जलशक्ति विभाग रामपुर के एक्सईएन आरएस नेगी ने जलशक्ति विभाग की चल रही योजना, करांगला पंचायत में बनी कूहल और ग्रेविटी वाटर स्कीम के तहत बन रहे टैंकों का भी निरीक्षण किया। इसके बाद वह ग्राम पंचायत देलठ पहुंचे। देलठ पंचायत के टूटू, टिकरी और देलठ में बीते लंबे समय से पेयजल किल्लत से ग्रामीण जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को छह दिन बाद पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। इस बारे में ग्रामीणों ने पहले भी विभाग के समक्ष कई बार गुहार लगाई है। देलठ पहुंचने पर एक्सईएन आरएस नेगी जनता और पंचायत प्रतिनिधियों से मिले और पेयजल किल्लत को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि देलठ में एक टैंक भी बनवाया जाएगा और साथ में पुनन खड्ड से देलठ, शरोग, शोली, थैली चकटी और बड़ाच के लिए जलशक्ति विभाग की योजनाओं के तहत पाइप लाइनें बिछी हुई हैं, जिससे अभी देलठ को सप्ताह में एक दिन पानी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हफ्ते में 2 दिन बुधवार और शनिवार को देलठ को पानी की आपूर्ति की जाएगी। इस अवसर पर एसडीओ ननखड़ी राकेश नेगी, कनिष्ठ अभियंता अरुण जैन और देलठ पंचायत प्रधान रूचिका राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed