फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news sports news pg college team won turnament

डंसा में पीजी कॉलेज ने जीता खिताब

Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
rampur news sports news pg college team won turnament
डंसा (रामपुर बुशहर)। राइजिंग स्टार स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब लालसा की आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर पीजी कॉलेज रामपुर ने कब्जा जमाया है। रोमांचक खिताबी मुकाबले में मेजबान और पीजी कॉलेज के बीच कड़ी टक्कर हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन समारोह में लालसा पंचायत प्रधान मोहन लाल जिप्टा, उपप्रधान तुलाराम शर्मा और बीडीसी मीरा देवी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। क्लब के अध्यक्ष ईश्वर कांत शर्मा ने मुख्यातिथि का स्मृति चिन्ह और टोपी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इलाके की 23 टीमों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की खिताबी भिंड़त लालसा और पीजी कॉलेज रामपुर के बीच हुई। इसमें लालसा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 10 ओवर मे 72 रन का लक्ष्य रखा। लालसा की ओर से कप्तान विवेक ने 32 रनों की बेहतरीन पारी खोली। वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी पीजी कॉलेज रामपुर की टीम ने 9.2 ओवर में 3 विकेट से जीत दर्जकर स्पर्धा अपने नाम की। पीजी कॉलेज की ओर से मिंटू ने 37 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर पेमा को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 33 हजार और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 18 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर क्लब उपप्रधान विनोद शर्मा, अजय शर्मा, विवेक शर्मा, संजीव शर्मा, नीरज शर्मा, राजेश शर्मा, साहिल, कपिल शर्मा, हरीश, नरेंद्र शर्मा, वार्ड मेंबर प्रभा देवी, विमल शर्मा और इंद्रपाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed