फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news politices news nrender bragata visited in kotkhai panchyat

साढ़े चार करोड़ से हाटकोटी मंदिर परिसर का होगा सौंदर्यीकरण

Sat, 27 Feb 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
rampur news politices news nrender bragata visited in kotkhai panchyat
कोटखाई में लोगों को संबोधित करते प्रदेश सरकार के मुख्य सेचतक नरेंद्र बरागटा।
रोहडू़। हिमाचल सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने शनिवार को ग्रामसभा से विधानसभा अभियान के तहत जुब्बल क्षेत्र के अंटी, झालटा और गिलटाड़ी पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बरागटा का ढोल-नगाढ़ों और फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। दौरे के दौरान बरागटा ने कहा कि हाटकोटी मंदिर के लिए हाईटेक लाइटें, पार्क के सौंदर्यीकरण, पार्किंग, मंदिर के मुख्य द्वारों के लिए 4.5 करोड़ की योजना स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

जुब्बल-नावर- कोटखाई को आदर्श विधानसभा बनाया जाएगा। स्नेल से हाटकोटी सड़क के लिए 93 करोड़ आवंटन किया गए हैं। इसके साथ ही ठियोग हाटकोटी सड़क में बन रहे पुल 6 महीने में करीब तैयार हो जाएंगे। खड़ापत्थर में नेशनल हाईवे सब डिविजन भवन के टेंडर जल्द आवंटन किए जाएंगे। 100 करोड़ की लागत से प्रोसेसिंग प्लांट लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जुब्बल-नावर-कोटखाई के लिए ब्रिक्स से 41.5 करोड़ रुपए की उठाऊ पेयजल योजना स्वीकृत हुई है। बरागटा ने कहा है कि सभी अधिकारी कार्यों में कोताही न बरते। झालटा और गिलटाड़ी और अंटी पंचायत की स्थानीय समस्याओं को शीघ्र से शीघ्र समाधान किया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम रोहडू़ बीआर शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पीरटा, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र धोलटा, झालटा पंचायत प्रधान महावीर झगटा, उपप्रधान प्रदीप, गिलटाड़ी पंचायत प्रधान नैना तनेटा, अंटी पंचायत प्रधान रविंदर रावत और पपू झगटा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed