{"_id":"60bf7db68ebc3e9a23596769","slug":"rampur-news-kinnaur-news-government-give-23-50-lakhs-subsidy-in-seed-for-farmer-rampur-news-sml372932948","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाकाल में किसानों को बीजों पर मिली साढ़े तेईस लाख की सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाकाल में किसानों को बीजों पर मिली साढ़े तेईस लाख की सब्सिडी
विज्ञापन
रतन लाल नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल सरकार ने कोरोना महामारी के दौर में किन्नौर के किसानों को खेतीबाड़ी के लिए 13 विभिन्न प्रकार के बीजों पर करीब साढ़े तेईस लाख की सब्सिडी दी है। इसके तहत सरकार ने 82,79,775 क्विंटल 13 विभिन्न किस्मों का बीज किसानों में वितरित किया है।
जिले के कल्पा, पूह और निचार में 730 क्विंटल मटर का बीज, 1154 क्विंटल राजमाह, 4 किलो बंदगोभी, 4 किलो फूलगोभी, 3 किलो टमाटर, 44 किलो धनिया, 65 किलो पालक, मक्की, चारा का 85 क्विंटल का बीज लाकर सब्सिडी में किसानों को दिया गया है। कल्पा और निचार ब्लॉकों ने इसके अतिरिक्त शिमला मिर्च का बीज एक किलो, खीरा 1,250 ग्राम, करेला 750 ग्राम और घीया 750 ग्राम बीज कृषि विभाग ने उपलब्ध करवाया है।
शलगम का बीज 20 किलो पूह और कल्पा ब्लॉक ने ही लिया है। कृषि विभाग ने बीज भंडारण के लिए 100 ड्रम तीनों ब्लॉकों में वितरित किए हैं। कल्पा, निचार और पूह ब्लॉकों में 154 बैटरी और सौर ऊर्जा चलित स्प्रे पंप को भी सब्सिडी के तौर पर किन्नौर के किसानों को उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
मटर और राजमाह की सब्सिडी कीमत 20 रुपए प्रति किलो दी गई थी। मक्की चारा का बीज 30 रुपए प्रति किलो अनुदान पर प्रदान किया गया था। जबकि सब्जियों के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर दिया। बीज भंडारण के लिए ड्रम 627 रुपए और बैटरी व सौर ऊर्जा चलित स्प्रे पंप को 427 रुपए इकाई के अनुदान पर कृषि विभाग ने उपलब्ध करवाए हैं।
किन्नौर के जिला कृषि अधिकारी सोमराज नेगी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान मटर आजाद पी-1 बीते साल से अधिक वितरण किया, जो करीब 500 क्विंटल अधिक है। बीजों को कृषि विभाग पूर्ण रूप जांच पड़ताल कर किसानों को वितरित किया जाता है।