फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news kinnaur news 16 road block due to snowfall

बर्फबारी के एक सप्ताह बाद भी किन्नौर में 16 सड़कें बाधित

Mon, 26 Apr 2021 10:46 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
rampur news kinnaur news 16 road block due to snowfall
सांगला (किन्नौर)। बर्फबारी के एक सप्ताह बाद भी जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर नहीं लौट सका हैं। जिले में अभी भी एक दर्जन से अधिक सड़कें यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। इस कारण हजारों लोगों को आवाजाही में कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते 20 अप्रैल को हुई बेमौसम बर्फबारी के कारण जिले के सांगला-छितकुल, आसरंग, नेसंग, ठंगी, कुन्नो, रोपावैली, हांगो, चूलिंग, टाशीगंग सहित कल्पा, पूह और निचार खंड की 16 ग्रामीण सड़कें अभी भी बाधित हैं।
विज्ञापन

ऐसे में जिले के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जरूरत का सामान और जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। सोमवार को पूह खंड के अधिकांश ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी की बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। वहीं जिले के तीनों खंडों में करीब 87 विद्युत ट्रांसफार्मर अभी भी बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे में रात गुजारे को मजबूर हैं। विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी, एक्सईएन ट्रांसमिशन भावनगर तारा नेगी ने कहा कि जिले में अभी भी करीब 87 ट्रांसफार्मरों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर चल है। एनएच-पांच के बार-बार बाधित होने से विद्युत उपकरणों को जिले के दुर्गम स्थानों में पहुंचाने में मुश्किलें आ रही हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति बहाल होगी।

परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी गोपाल सिंह नेगी ने कहा कि रिकांगपिओ से शिमला की ओर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है, जिले के एक दर्जन से अधिक ग्रामीण रूटों पर बसों को नहीं भेजा जा रहा है। सड़कों की हालत सुधरते की बसों की आवाजाही शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed