फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news health news 243 people vaccinated

किन्नौर में 243 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका

Thu, 03 Jun 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
rampur news health news 243 people vaccinated
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर को रोकने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया है। जिले में अभी तक 37,051 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेशा नेगी ने कहा कि किन्नौर के लोग टीकाकरण को लेकर जागरूक हुए हैं। अब सभी वर्गों के लोग टीका लगवाने के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में वीरवर को रिकांगपिओ, निचार और सुमरा में 243 लोगों ने टिका लगाया। 4 जून को रिकांगपिओ, पूह, भावानगर 5 जून को रिकांगपिओ, पूह और टापरी, 7 जून को रिकागपिओ, सांगला और 8 जून को कटगांव में टीकाकरण होगा। जिले में हेल्थ केयर वर्कर 2056, फ्रंट लाइन वर्कर 5,900 वरिष्ठ नागरिक जो 60 साल को 13,591 और 45 वर्ष से 59 वर्ष तक लोगों को 13,718 का टीकाकरण किया गया है। इसके साथ 18 वर्ष से 4 4 वर्ष के व्यक्तियों को 1,543 को वैक्सीन लगाई गई है।
विज्ञापन

किन्नौर में 15 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण अभियान चल रहा है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल रिकांगपिओ में सबसे पहले काउंटर पर होमगार्ड जवान संतराम नेगी ने सिक्योरिटी जांच करने के बाद लोगों को टोकन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि किन्नौर में इस समय 4,500 टीके का डोज पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए 30 समूह बनाए गए हैं। किन्नौर में 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीके का डोज अभी तक किन्नौर नहीं पहुंचा है, जो कि हिमाचल सरकार से खरीदी जानी थी। सिर्फ केंद्रीय सरकार का भेजा टीका ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed