{"_id":"60996c7a8ebc3edca21d1c1f","slug":"rampur-news-crona-news-curfew-bazaar-and-road-empty-rampur-news-sml3699259132","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में दिखा कर्फ्यू का असर, खाली रहे बाजार और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में दिखा कर्फ्यू का असर, खाली रहे बाजार और सड़कें
विज्ञापन
रोहडू। उपमंडल रोहडू़ में सोमवार को से लागू हुए कोरोना कर्फ्यू का साफ असर दिखा। इस दौरान जहां सड़कें सुनसान रहीं तो वहीं बाजारों में भी कम भीड़ रही। आवश्यक सामान की दुकानें सुबह दस बजे खुलीं मगर यहां खरीददार कोई नजर नहीं आया। दिन के समय कुछ लोग आवश्यक सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले और सामान लेकर लौट गए। रोहडू उपमंडल में जगह-जगह सड़कों पर पुलिस की नाकेबंदी जारी है।
अंतरराज्यीय कुड्डू बैरियर पर दिन-रात पुलिस के जवान वाहनों की जांच कर रहे हैं। एक दिन पहले आईजी हिमांशु मिश्रा ने भी यहां पर सेवाएं दे रहे जवानों का मनोबल बढ़ाया। सोमवार को हाटकोटी कैंची, जुब्बल, रोहडू़ और पौड़ीताल में पूरा दिन पुलिस की नाकेबंदी रही। डीएसपी सुनील नेगी ने बताया कि बाजार में दिन-रात पुलिस गश्त कर रही है।
सड़कों पर चिड़गांव, रोहडू़, टिक्कर, सरस्वती नगर, जुब्बल और कुड्डू जांगला पुलिस चौकी और थानों के अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की चेकिंग के लिए नाके लगाए गए हैं। एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा लॉकडाउन के बाद भी उपमंडल में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। स्थिति को समय पर नियंत्रण करने के लिए लोग सरकार के निर्देशों का पालन करें।