फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur News: Corona vaccination stopped, target could not be met

Rampur News : कोरोना टीकाकरण बंद, पूरा नहीं हो पाया लक्ष्य, 30 प्रतिशत लोगों को ही लग पाई बूस्टर डोज

Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 29 Oct 2022 01:51 AM IST
सार

Rampur News: जिले में वैक्सीन खत्म होने के कारण कोविड वैक्सीनेशन अभियान बंद है। इसी कारण अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। जिले में अधिकांश लोगों को कोविड की पहली और दूसरी खुराक लग चुकी है।

विज्ञापन
Rampur News: Corona vaccination stopped, target could not be met
corona vaccine - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिले में वैक्सीन खत्म होने के कारण कोविड वैक्सीनेशन अभियान बंद है। इसी कारण अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। जिले में अधिकांश लोगों को कोविड की पहली और दूसरी खुराक लग चुकी है। बूस्टर डोज लगवाने के मामले में जिलेवासी पीछे रह गए। यहां पर 13.31 लाख लोगों को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य था। जिनमें 4. 36 लाख लोगों को ही बूस्टर डोज लग पाई है।

विज्ञापन


कोविड की शुरुआत होने के बाद से लोगों के शरीर में मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली स्थापित करने के लिए वैक्सीन लगाई गईं। इसके लिए जिला अस्पताल से लेकर अलग-अलग जगहों पर 300 के करीब वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए। जिले में अधिकांश लोगों ने पहली और दूसरी डोज लगवा ली थी। दोनों डोज लगवाने के 6 महीने बाद बूस्टर डोज लगवाना था लेकिन लोग इसमें पीछे रह गए। 
विज्ञापन


शासन की तरफ से 30 सितंबर तक मुफ्त बूस्टर डोज लगवाने का कार्यक्रम था। इसको लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया। 30 सितंबर के बाद जिले में करीब 4000 वैक्सीन बचीं थीं जो लोगों को लगा दी गईं। अब जिले में कोविड की वैक्सीन नहीं होने के कारण वैक्सीनेशन बंद पड़ा हुआ है। इसके लिए शासन की तरफ से भी कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं। वैक्सीन नहीं होने से निजी अस्पतालों में भी वैक्सीनेशन बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने लोगों ने लगवाईं बूस्टर डोज
18-44 आयु वर्ग- 2.53 लाख
45-60 आयु वर्ग- 94,418
60प्लस- 60, 350

कोविड की पहली खुराक
18 प्लस- 17, 20, 058
15-18 आयु वर्ग- 1, 62, 693
12-14 आयु वर्ग- 99, 330

कोविड की दूसरी खुराक
18 प्लस- 17,36,789
15-18 आयु वर्ग- 1, 57, 974
12-14 आयु वर्ग- 93,170

सप्ताह भर से कोविड की वैक्सीन नहीं है। इसलिए लोगों का वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। अभी शासन की तरफ से भी वैक्सीनेशन के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं आए हैं।
-डॉ. आर चंद्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed