{"_id":"609969a68ebc3e137f11ae2d","slug":"rampur-news-corona-corfew-new-restiriction-first-day-rampur-news-sml369924454","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशें लागू, नाकाबंदी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशें लागू, नाकाबंदी बढ़ी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना कर्फ्यू की नई बंदिशों के साथ ही सोमवार को रामपुर में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। इस दौरान सीमाओं पर भी पुलिस ने गश्त और निगरानी की। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पर पुलिस ने नजर रखी और बिना वाजिब वजह के आवाजाही करने वालों पर कार्रवाई भी की। पुलिस ने एक वाहन चालक के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को बिना वजह बाहर नहीं निकलने की अपील की है।
जानकारी के अनुसार सोमवार से कोरोना कर्फ्यू में लोगों को तीन घंटे के लिए रियायत दी गई है। पहले दिन सार्वजनिक यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप रहा। रामपुर बाजार में भी अन्य दिनों की अपेक्षा से कम ही लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। मुख्य बाजार सहित उपमंडल के विभिन्न स्थानों में पुलिस नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। कर्फ्यू के दौरान केवल आपातकाल या फिर आवश्यक सामान की आपूर्ति करने वाले वाहनों को ही चलने की मंजूरी दी गई है।
पुलिस ने रामपुर उपमंडल के गौरा चौक, वजीर बावड़ी, चौरा और कुमारसैन थाने के तहत आने वाले सैंज और नारकंडा में नाके लगाए हैं। यहां से गुजरने वाले हर वाहन की पुलिस छानबीन कर रही है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। व्यवस्था बनाने के लिए झाकड़ी, रामपुर, ननखड़ी और कुमारसैन थानों के स्टाफ के अलावा होमगार्ड के 20 और शिमला पुलिस के 6 अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। संक्रमण से बचाव के लिए सभी की सतर्कता और सहयोग की अहम आवश्यकता है। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि संक्रमण की चैन तोड़ने के लिए घरों पर रहें, आवश्यक कार्यों से ही बाहर निकले और कोविड नियमों का सख्ती से पालना करें।
विज्ञापन
डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि सोमवार को कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दो उपमंडलों की सीमा से सटे इलाकों में पुलिस ने नाके लगाए हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों सुरक्षित घरों पर रहने और केवल आपात स्थिति में घर से बाहर निकलने की अपील की है।