फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur news chertra navratra celebration in himchal piligrim take darshan

चैत्र नवरात्र पर कम संख्या में मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

Tue, 13 Apr 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
rampur news chertra navratra celebration in himchal piligrim take darshan
मां भीमाकाली मंदिर में प्रथम नवारात्रे के दिन दर्शन कर लौटते श्रद्धालु। - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर/ज्यूरी/नित्थर। कोविड महामारी की दूसरी लहर के बीच मंगलवार से चैत्र माह के नवरात्र शुरू हुए। हालांकि रामपुर उपमंडल के मंदिरों में चैत्र नवरात्र के पहले दिन कम संख्या में ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वहीं कमेटियों ने मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोविड नियमों को सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण के बाद ही मंदिरों में प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के निर्देश श्रद्धालुओं को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मां भीमाकाली मंदिर सराहन, 12/20 स्थित श्राईकोटी माता मंदिर, मां महिषासुर मर्दिनी महालक्ष्मी माता मंदिर खोपड़ी सहित अन्य मंदिरों में कोविड नियमों के तहत श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मां भीमाकाली मंदिर के मुख्य पुजारी पूर्ण शर्मा ने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। कोरोना संक्रमण के चलते चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिर में कम संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी हाजिरी भरी। शाम 7:30 बजे मंदिर के कपाट बंद होंगे। उप तहसील नित्थर के बूढ़ा महादेव मंदिर में पहले नवरात्र पर स्थानीय लोगों ने माथा टेका।
विज्ञापन

कोविड-19 महामारी के कारण पिछली बार की तरह इस बार भी ज्यादा लोग पूजा में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। दिनभर दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन को आते रहे। स्थानीय लोगों ने घर में गणपति की पूजाकर पहले नवरात्र का आगाज किया। ग्रामीणों ने घरों में हवन किए। पहले नवरात्र और अष्टमी में यहां पर हवन का आयोजन किया जाता है और पूजा-अर्चना करते हैं। पुजारी सदानंद शर्मा के मुताबिक नवरात्रों में बूढ़ा महादेव और आसपास के मंदिरों में काफी भीड़ रहती है। कोरोना महामारी के दौर में कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed