{"_id":"64198efa47a8094186026ea4","slug":"rampur-naved-miyan-pass-medical-test-can-become-pilot-now-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: नवेद मियां के पायलट बनने का रास्ता साफ, मेडिकल परीक्षा में पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: नवेद मियां के पायलट बनने का रास्ता साफ, मेडिकल परीक्षा में पास
Tue, 21 Mar 2023 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:33 PM IST
विज्ञापन
नवेद मियां
- फोटो : Amar Ujala
रामपुर राजघराने में जन्मे नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की। पांच बार विधायकी का चुनाव जीता।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण व हज मंत्री और यूपी पर्यटन निगम के चेयरमैन रहे और अब वो पायलट बनना चाहते हैं। उनके पायलट बनने का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने मिस्र के उड्डयन प्राधिकरण की मेडिकल परीक्षा पास कर ली है। इसके साथ ही मिस्र फ्लाइंग कॉलेज में उनका नामांकन हो गया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ ने बताया कि नवेद मियां इजिप्ट की राजधानी काहिरा में हैं। इजिप्ट के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा संचालित मिस्र फ्लाइंग कॉलेज से वो हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने काहिरा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एरोमेडिकल हेड काउंसिल डाक्टर माई महमूद माहेर, फ्लाइंग कॉलेज के डीन हेशाम अब्दुल्ला अल-सलाम और तकनीकी अभियंता वाहिद गेबर से मुलाकात की है। नवेद मियां को कैप्टन मुस्तफा अवागा का पूरा सहयोग मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि नवेद मियां ने पायलट बनने लिए सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल परीक्षा पास पास कर ली है। इसके साथ ही मिस्र फ्लाइंग कॉलेज में उनका नामांकन भी हो गया है। अब वो मिस्र फ्लाइंग कॉलेज के स्टूडेंट बन गए हैं।