फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Muslim youth jumped into river save Hindu woman, he was angry over domestic issue jumped

जाबांजी से बचाई जान: हिंदू महिला को बचाने को मुस्लिम युवक नदी में कूदा, घरेलू बात से नाराज होकर लगाई थी छलांग

Tue, 14 Nov 2023 11:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 14 Nov 2023 11:29 AM IST
सार

घरेलू विवाद से नाराज होकर महिला नदी में कूद गई। इसे देख मौके पर मौजूद युवक ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी। इसके बाद उसे बचाकर पति के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Rampur: Muslim youth jumped into river save Hindu woman, he was angry over domestic issue jumped
रामपुर के शाहबाद में सुरक्षित बचाई गई महिला - फोटो : संवाद

विस्तार

घरेलू विवाद से नाराज एक हिंदू महिला रामगंगा घाट पर नदी में कूद गई। मछली पकड़ रहे रवाना गांव निवासी इंत्याज ने महिला को कूदते देख नदी में छलांग लगा दी और उसे बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस के साथ लेखपाल भी पहुंच गए। बाद में महिला के पति को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के तेलीपुरा-मझरा गांव के रामगंगा घाट पर सोमवार को एक महिला आई और आत्महत्या के लिए नदी में कूद गई। नदी किनारे रवाना गांव निवासी इंत्याज मछली पकड़ रहा था। महिला को कूदते देखकर वह भी नदी में कूद गया और कड़ी मशक्कत कर उसे नदी से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


बाहर निकाले जाने के बाद भी महिला आत्महत्या की बात कर रही थी। इसके बाद इंत्याज ने अपने भाई शकील बेग को सूचना दी। उनकी सूचना पर लेखपाल मुकेश, देवराज के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला का दुपट्टा नदी में बह गया था तो शकील ने महिला को जैकेट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने खुद को स्थानीय गांव का निवासी बताया। कहा कि घर में विवाद के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने महिला के पति को मौके पर बुलाया और उसके सुपुर्द कर दिया। युवक इंत्याज की लोगों से सराहना की है। 

पारिवारिक विवाद में किसान ने खाया जहर

मसवासी चौकी क्षेत्र के चौहद्दा गांव निवासी किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ी तो डॉक्टर के पास पहुंच गया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उत्तराखंड के काशीपुर के अस्पताल भेज दिया है। मसवासी क्षेत्र के गांव चौहद्दा में हरजीत सिंह व तरसेम सिंह का रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था।



हरजीत सिंह के तरसेम सिंह के पास कुछ रुपये थे। हरजीत सिंह ने जब अपने रुपये मांगे तो दोनों भाइयो में कहासुनी हो गई। हरजीत सिंह अपनी पत्नी को लेकर पुलिस से शिकायत करने चौकी आ गया। जब तरसेन सिंह ने देखा कि उसका भाई शिकायत करने चौकी चला गया तो उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया और डॉक्टर के पास चला गया।

जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और जानकारी ली। किसान तरसेम सिंह को काशीपुर के निजी अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed