फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur mahotasave

ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने डीएम के जीवन पर आधारित प्रस्तुति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
rampur mahotasave
रामपुर। रामपुर महोत्सव के अंतर्गत पनवड़िया स्थित नुमाइश ग्राउंड परिसर में शिक्षा विभाग द्वारा नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित नाट्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में सेंटमैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं, शाम को भोजपुरी गायन हुआ, जिसमें भोजपुरी संगीत के साथ ही भोजपुरी संस्कृति का भी लोगों ने जमकर आनंद लिया।
विज्ञापन

ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल व ईस्ट वेस्ट पब्लिक स्कूल ने क्रमश: द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें प्रत्येक बच्चे के बेहतरीन भविष्य के निर्माण में हर संभव प्रयास की दिशा में अनेक प्रभावशाली कदम उठाने हैं, जिसके लिए प्रत्येक अभिभावक को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए उसे सर्वोच्च प्राथमिकता से निर्वहन भी करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करें तथा असफल होने पर उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें, न कि उन्हें किसी अन्य बच्चे की मिसाल देते हुए वैसा बनने के लिए दबाव बनाएं। उन्होंने कहा कि जीवन में निराशा एवं हार स्वाभाविक है, परंतु इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि कोई बच्चा कमजोर है,इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को बेहतरीन अवसर प्रदान करते हुए सदैव उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहें। उन्होंने वैश्विक स्तर पर जारी रिपोर्ट के बारे में बताया कि अनावश्यक रूप से दबाव के कारण सामान्यत: बच्चे निराशा का शिकार हो जाते हैं, जिससे उनमें बेहतरीन प्रतिभा छिपी होने के बावजूद भी वह उसका प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा जिलाधिकारी के जीवन पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुति भी दी गई, जिसे दर्शकों ने अत्यंत सराहा। तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या लक्ष्मी सहित अन्य अधिकारीगण एवं विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक एवं बच्चे मौजूद रहे। वहीं, शाम को भोजपुरी गायक सुरेश कुशवाह की ओर से भोजपुरी गायन का आयोजन किया गया, जिसे पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। इस दौरान भी सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed