{"_id":"63c54df6ca2e851d8075b768","slug":"rampur-love-for-which-parents-were-rejected-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: जिस प्यार के लिए मां- बाप को ठुकराया, उसी प्रेमी ने घर से निकाला, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: जिस प्यार के लिए मां- बाप को ठुकराया, उसी प्रेमी ने घर से निकाला, जानिए फिर क्या हुआ
Mon, 16 Jan 2023 06:45 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:45 PM IST
सार
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती का पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। लगभग दो माह पहले दोनों ने शादी रचा ली थी। प्रेमी के लिए युवती ने अपना घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
रामपुर के सैदनगर में जिस युवक के लिए युवती ने अपने घर वालों की बात नहीं सुनी थी और घर छोड़कर उसके साथ शादी रचा ली। अब उसी ने दहेज की खातिर घर से निकाल दिया है। उसका पति उसको मायके छोड़ गया है। विवाहिता ने इस मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती का पड़ोसी गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। लगभग दो माह पहले दोनों ने शादी रचा ली थी। प्रेमी के लिए युवती ने अपना घर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
शादी के बाद दोनों की प्रेम कहानी में दहेज आड़े आ गया। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज की मांग करते थे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका पति रविवार को उसको मायके में छोड़ गया। विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन