{"_id":"697293185a86acc39d0c8287","slug":"rampur-lawyers-protest-against-transfer-of-sambhal-cjm-rampur-news-c-282-1-rmp1004-162648-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: संभल के सीजेएम के तबादले पर रामपुर के वकील लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: संभल के सीजेएम के तबादले पर रामपुर के वकील लामबंद
Fri, 23 Jan 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
किया प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से विरत रहे, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। संभल प्रकरण में रामपुर के वकीलों ने भी विरोध दर्ज कराया है। वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर प्रदर्शन किया। साथ ही संभल के सीजेएम का तबादला निरस्त करने की मांग की।
बार एसोसिएशन की एक बैठक निवर्तमान अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू की देखरेख में हुई, जिसमें संभल में सीजेएम का तबादला किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। इसके बाद वकीलों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
वकीलों ने इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया। इसमें संभल के सीजेएम के तबादले पर नाराजगी जाहिर की गई साथ ही तबादला आदेश निरस्त करने की मांग की। साथ ही सीजेएम को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की। इस मौके पर कौशलेंद्र सिंह समेत अन्य वकील मौजूद रहे।