फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Kemri truck driver dies in Bihar, partner accused of murder, had gone to Assam with wheat

Rampur: केमरी के ट्रक चालक की बिहार में मौत, साथी पर कुचलकर हत्या का आरोप, गेहूं लेकर गया था असम

Sat, 19 Apr 2025 06:23 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 06:23 PM IST
सार

गेहूं लेकर असम गए केमरी निवासी ट्रक ड्राइवर की बिहार में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने साथी ड्राइवर पर मारपीट कर ट्रक से कुचलने का आरोप लगाया है। बिहार पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Rampur: Kemri truck driver dies in Bihar, partner accused of murder, had gone to Assam with wheat
बिहार में रामपुर निवासी ट्रक चालक की माैत

विस्तार

करीब दो सप्ताह पूर्व ट्रक से गेहूं लेकर असम निकले केमरी के ड्राइवर की बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने साथी ड्राइवर पर मारपीट कर गाड़ी चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर बिहार पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नूरी मस्जिद निवासी सफर अली (23) जो कि ट्रक पर ड्राइवर का काम करता था। करीब दो सप्ताह पूर्व वह ट्रक में गेहूं भरकर असम के लिए निकला था। 16 अप्रैल को सफर के परिजनों को फोन द्वारा सूचना मिली कि सफर जख्मी हालत में बिहार के एक अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


सूचना पाकर सफर के भाई मोहम्मद नूरी बृहस्पतिवार को बिहार के दरभंगा स्थित अस्पताल पहुंचे। जहां सफर की हालत गंभीर देख वह बृहस्पतिवार देर रात इलाज के लिए दिल्ली निकल पड़े। मगर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे रास्ते में ही सफर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन शव को लेकर केमरी थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार देर शाम सफर को सुपुर्द -ए - खाक कर दिया गया है।

वाहन की टक्कर से महिला की मौत
खटीमा-पानीपत हाईवे पर शुक्रवार की रात ढिल्लन ढाबे के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। ढाबा संचालक की सूचना पर पहुंची ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। शव का शिनाख्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार की देर रात 12 बजे ढिल्लन ढाबे से करीब 150 मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन चालक महिला को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद ढाबा संचालक व अन्य लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। ढाबा संचालक ने हादसे की सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सूचना पर चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

महिला की उम्र करीब (50) बताई जा रही है। उसके पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed