{"_id":"65f44ad1e4476a25cf0a3bc7","slug":"rampur-inspector-testified-in-dungarpur-basti-case-azam-khan-appeared-from-jail-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: डूंगरपुर बस्ती मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही, वर्चुअल तौर पर जेल से पेश हुए आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: डूंगरपुर बस्ती मामले में इंस्पेक्टर ने दी गवाही, वर्चुअल तौर पर जेल से पेश हुए आजम खां
Fri, 15 Mar 2024 06:49 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 06:49 PM IST
सार
रामपुर के डूंगरपुर बस्ती केस में इंस्पेक्टर ने गवाही दी। अब इस मामले में 15 मार्च को सुनवाई होगी। केस में आरोपी आजम खां जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर के डूंगरपुर बस्ती के एक मामले में इंस्पेक्टर ने गवाही दी। जिरह के लिए 15 मार्च की तारीख तय की गई है। गंज थाने में 2019 में दर्ज डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के कई मामले दर्ज हुए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सपा नेता आजम खां भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान गवाह निरीक्षक रामवीर सिंह कोर्ट में पेश हुए,जहां पर उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। जिरह के लिए शुक्रवार का दिन तय किया गया है। वहीं दूसरी ओर किसानों की जमीन कब्जाने के मामले में सपा नेता आजम खां से जुड़े तीस मामलों में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 मार्च की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेश हुए।