फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: In 16 cases registered against SP MP Azam Khan, sent to Sitapur jail for release

रामपुर: सपा सांसद आजम खां के खिलाफ दर्ज 16 मुकदमों में सीतापुर जेल भेजे गए रिहाई परवाने

Wed, 12 Jan 2022 08:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर। Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 12 Jan 2022 08:59 PM IST
सार

सांसद आजम खां के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज, शाहबाद सहित जिले के विभिन्न थानों में 98 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें एक मामले में नामजदगी झूठी पाई जाने पर उसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आजम खां के खिलाफ 97 मामले बचे थे।

विज्ञापन
Rampur: In 16 cases registered against SP MP Azam Khan, sent to Sitapur jail for release
सपा नेता आजम खां। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सियासी घटनाक्रम तेजी से बदलते जा रहे हैं। अब्दुल्ला आजम के बाद अब रामपुर लोकसभा सीट से सांसद व सपा के फायरब्रांड नेता आजम खां को भी जेल से बाहर निकालने की तैयारी चल रही है। क्योंकि बुधवार को कोर्ट ने आजम खां के खिलाफ दर्ज 16 मुकदमों में रिहाई परवाने जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


रामपुर समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। ऐसा हो भी क्यों न, क्योंकि समाजवादी पार्टी के फायरब्रांड नेता आजम खां का गृहजनपद रामपुर है। वह शहर विधानसभा सीट से नौ बार चुनाव जीत चुके हैं और वर्तमान में रामपुर के सांसद हैं। वहीं, जब जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है, तो आजम खां सबसे ताकतवर मंत्री बनते हैं। वहीं, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा शहर विधायक हैं।

विज्ञापन

विभिन्न थानों में दर्ज थे 98 मुकदमे

सांसद आजम खां के खिलाफ स्वार, अजीमनगर, सिविल लाइंस, गंज, शाहबाद सहित जिले के विभिन्न थानों में 98 मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनमें एक मामले में नामजदगी झूठी पाई जाने पर उसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद आजम खां के खिलाफ 97 मामले बचे थे। 26 फरवरी 2020 को आजम खां, अब्दुल्ला आजम और डॉ. तजीन फात्मा ने कोर्ट में सरेंडर किया था। वर्तमान में शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा जमानत पर बाहर हैं, जबकि उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम अपने पिता आजम खां के साथ सीतापुर जेल में करीब 23 माह से बंद हैं।

मंगलवार और बुधवार को अब्दुल्ला आजम के 17 मामलों में रिहाई परवाने कोर्ट से जारी हो चुके हैं तो वहीं बुधवार को सपा सांसद आजम खां के खिलाफ चल रहे 16 मामलों में भी कोर्ट ने रिहाई परवाने जारी किए हैं। बुधवार को आजम खां के अधिवक्ता ने गंज और शहर कोतवाली थाने में दर्ज आठ-आठ मुकदमों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में जमानती पेश किए। इसके बाद कोर्ट ने इन 16 मामलों में रिहाई परवाना जारी कर दिया है। रिहाई परवाने का आदेश सीतापुर जेल प्रशासन को भेजा गया है। माना जा रहा है कि आजम खां के खिलाफ कई और मुकदमों में भी रिहाई के परवाने भी भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed