Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur immersed in devotion to Ram, joy spread everywhere

Rampur News: रामभक्ति में डूबा रामपुर, हर ओर छाया रहा उल्लास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Rampur immersed in devotion to Ram, joy spread everywhere
रामपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा माहौल राममय हो गया। रामोत्सव पर पूरा जनपर राम की भक्ति में डूबा रहा। कहीं पर सुंदरकांड का पाठ हुआ कहीं पर राम भजन हुए। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर रामभक्तों ने जुलूस निकाला। बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सभी श्रीराम की भक्ति में डूबे नजर आए। इस दौरान जिले भर के मंदिरों व सार्वजनिक स्थानों पर अयोध्या में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

आदर्श काॅलोनी स्थित श्री हरि मंदिर में सोमवार को राममय माहौल रहा। सुबह से ही यहां भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ अफसरों के साथ पहुंचे, जहां उन्होंने रामभक्तों के साथ अयोध्या में आयोजित समारोह का सीधा प्रसारण देखा। यहां पर रामभजन भी हुए साथ ही डीएम ने इस दौरान गरीबों को कंबल बांटे। बाद में प्रसाद का वितरण का कार्यक्रम हुआ। साथ ही कई अन्य कार्यक्रम दिन भर होते रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ खनेजा, उपाध्यक्ष महेश जुनेजा, महामंत्री राकेश जुनेजा, उप महामंत्री सतीश चंद भाटिया, कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, राजकिशन भसीन, राकेश शर्मा, राजू, प्रमोद आहुजा सूर्यप्रकाश पाल, राजेंद्र पाल, संजय जुनेजा, मोहित बांगा, राजकुमार, पंडित राम लखन मिश्रा, दीपक सेठी मौजूद रहे।---------------
विज्ञापन


कृष्णा मंदिर में गूंजे श्रीराम के जयकारे
फोटो
रामपुर। ज्वाला नगर के कृष्णा मंदिर में सीधा प्रसारण दिखाया गया। यहां पर शहर विधायक आकाश सक्सेना के साथ ही जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी भी पहुंचे और लाइव कार्यक्रम देखा। इस बीच जब भगवान राम अपने घर में प्रतिष्ठित हो गए तो पूरे मंदिर में जय श्रीराम के उद्घोष हुए। यहां से विधायक सिविल लाइंस आवास विकास में चल रहे सुंदरकांड में शामिल हुए, जिसके बाद भगवान श्रीराम की आरती हुई। फिर वह राजद्वारा, मिस्टन गंज, सर्राफा बाजार, चंपा कुंवरि धर्मशाला गए और विभिन्न आयोजनों में शामिल हुए। रामभक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया। युवा भी पूरे जोश के साथ भगवान राम की भक्ति में रमे रहे। जगह-जगह भंडारे किए गए और लोगों ने भंडारों में प्रसाद का स्वाद चखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------
रामभक्ति में डूबे नजर आए सांसद
रामपुर। शाहबाद रोड स्थित सांवरिया फार्म पर श्रीरामोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद घनश्याम सिंह लोधी मौजूद रहे। यहां पर श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया। सांसद भी रामभक्ति में डूबे नजर आए। सांसद ने क्षेत्रवासियों को कंबल वितरण कर सेवा की साथ ही लोकसभा के अंतर्गत चिन्हित विकलांगों को उनकी सुविधा के अनुसार सहायता उपकरण ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर आदि वितरित किए। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा। शाम को दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक अंजीत, भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, कांशीराम दिवाकर, ऋषभ ठाकुर,आशीष गुप्ता, हरीश गंगवार मौजूद रहे।

---------------------
पुलिस लाइन में एसपी ने की पूजा-अर्चना
रामपुर। पुलिस लाइन में स्थित मंदिर में रामोत्सव की धूम मची रही। यहां पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी की मौजूदगी में पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान कन्याओं को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। यहां पर मंदिर में पुलिसकर्मियों और अफसरों ने भी पूजा अर्चना की। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव व सीओ जितेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिस अफसर शामिल रहे। संवाद


------------------
आवास विकास काॅलोनी में निकाली रामयात्रा
रामपुर। नई आवास विकास काॅलोनी में रामोत्सव की धूम रही। शहर विधायक आकाश सक्सेना द्वारा श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा उपरांत कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आवास विकास में रामयात्रा का भी आयोजन किया गया। इस कार्य में सौरभ कुमार गुप्ता, तृप्ति माहौर, मनीष भट्ट, अभिषेक, प्रिंस सक्सेना ,सचिन यादव, आशुतोष, संजीव कुमार, पीयूष कुमार अलंकार श्रीवास्तव ने सहयोग प्रदान किया।
---------------
हाईवे पर किया प्रसाद वितरण
रामपुर। श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ सेवा ट्रस्ट की ओर से रेलवे स्टेशन रोड पर स्टाल लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया। इस दौरान लोग श्रीराम के जयघोष लगाते रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नवनीत सक्सेना, अनुपम मिश्रा, राजकुमार गुप्ता, किशोर कुमार, अनूप तिवारी, पपिदर सिंह, डिंपल, बिट्टू, शानू सक्सेना, सुरेंद्र यादव, हरपाल सिंह चीमा, धर्मवीर, शिवचरण, नित्यानंद, विनोद यादव, आशीष आदि लोग मौजूद रहे।
---------------------------
भजन कीर्तन के संग हुआ भंडारा
रामपुर। विकास भवन के बाहर श्रीकंठ सेवा समिति की ओर से श्रीराम की प्रतिमा लगाकर भजन-कीर्तन किए गए साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्रीराम के भजनों पर सभी भक्तों ने जमकर नृत्य भी किया। इस दौरान नगर विधायक आकाश सक्सेना, शुभम पाल, पवन श्रीवास्तव, प्रियांश सक्सेना, राम बहादुर, हरिओम, हिमांशु गौतम, हिमांशु चंद्र, अशोक, हार्दिक आदि मौजूद रहे।
-----------------------------------------------


ज्वालानगर में रामभक्तों ने निकाली रामयात्रा, फूलों की बारिश
रामपुर। ज्वालानगर में रामभक्तों ने रामयात्रा निकाली। इस दौरान राम भक्तों पर जमकर फूलों की बारिश हुई। भजनों की धुन पर सैकड़ों रामभक्त झूमते हुए नजर आए। राम भक्त जमकर झूमते हुए नजर आ रहे थे।

----------------------
वीआईपी कॉलोनी में हुआ सुंदरकांड
रामपुर। वीआईपी कॉलोनी में सुंदरकांड के पाठ के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान श्री हनुमान जी की आरती एवं भगवान राम की आरती भी की। इस दौरान प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में अजय अग्रवाल, माधव गुप्ता, श्रीष गुप्ता, सौरभ जिंदल, राजकुमार अग्रवाल, विनीत रस्तोगी, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

-------------------------------

पुराना गंज में रामभक्तों ने निकाली रामयात्रा
पुराना गंज में भी रामभक्तों ने रामयात्रा निकाली। इस दौरान युवक बाइकों के काफिले से चल रहे थे। इसके साथ ही तमाम राम भक्त झूमते हुए चल रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं तिलक नगर काॅलोनी में भी रामभक्तों ने रामयात्रा निकाली गई। यहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। इस दौरान लोगों ने फूलों की बारिश की। बगिया जोकीराम मंदिर में भंडारा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed