फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Husband, along with his friends, murdered a woman constable and her son.

रामपुर : पति ने साथियों के साथ मिलकर की थी महिला सिपाही और बेटे की हत्या

Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 07 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Rampur: Husband, along with his friends, murdered a woman constable and her son.
रामपुर। महिला सिपाही और उसके मासूम बेटे की मौत हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि उनकी हत्या की गई थी। कार में ही सवार महिला सिपाही के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे मार डाला था। पहले कार में पेट्रोल डालकर मारने की कोशिश की लेकिन जब पत्नी नहीं मरी तो उसके सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी जान ले ली। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए महिला सिपाही के पति और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो साथी भागे हुए हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या के पीछे पत्नी की मौत के बाद मिलने वाली डेढ़ करोड़ रुपये की सरकारी मदद को हड़पना था।
विज्ञापन

यह मामला गंज कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर गांव के पास का है। 25 फरवरी को मिलक के ग्राम बेहटरा निवासी दान सिंह अपनी पत्नी लता सिंह, दो साल के बेटे लड्डू और मिलक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जमापुर निवासी अपने रिश्तेदार रवि कुमार के साथ नैनीताल घूमने गए थे। लता श्रावस्ती में सिपाही के पद पर तैनात थीं। सभी नई कार आने की खुशी में घूमने गए थे। 25 फरवरी की ही रात में काशीपुर गांव के पास चलती कार में आग लग गई थी, जिसमें जलकर लता और उसके बेटे लड्डू की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी।
विज्ञापन

एसपी सोमेंद्र मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि दान सिंह ने साथियों के साथ मिलकर अपनी महिला सिपाही पत्नी लता की हत्या की थी। हादसे की जब पुलिस ने जांच शुरू की और कई स्थानों के सीसीटीवी खंगाले तब इस खतरनाक पटकथा के क्लू मिलने शुरू हुए। इसके बाद पुलिस ने अपनी जांच का पहलू बदला। नैनीताल से घटनास्थल तक की कड़ी से कड़ी जोड़ना शुरू की तो पुलिस के सामने चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। एसपी ने बताया कि इस मामले में महिला सिपाही के पति दान सिंह, उसके साथी टांडा थाना क्षेत्र के सोनकपुर निवासी नूर हसन और पटवाई थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी सलमान को गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं,जिसमें रिश्तेदार जमापुर निवासी रवि और पनवड़िया निवासी प्रदीप की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला सिपाही की मौत के बाद पति को मिलती विभाग से लाखों की रकम
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के अनुसार दान सिंह के पिता इंदल सिंह होमगार्ड थे, लिहाजा उसे अच्छी तरह से पता था कि अगर लता की मौत एक हादसा दिखा दिया जाए तो पुलिस विभाग से मिलने वाली रकम उसे मिल जाएगी। रुपये के लालच में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।



पहली पत्नी की भी मौत के मामले की भी होगी जांच

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दान सिंह की लता के साथ दूसरी शादी थी। इससे पहले उसकी शादी शाहबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पसतौर निवासी रजनी के साथ हुई थी। वर्ष 2015 में ग्राम रौरा कला में हुए सड़क हादसे में रजनी की मौत हो गई थी। रजनी के एक बेटी है, जो नौ साल की है और नाम किट्टो है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उस हादसे की भी अब जांच की जा रही है। क्या वह हादसा भी तो किसी बीमे की रकम के लिए तो नहीं हुआ था। अगर जांच में यह बात सामने आती है तो दान सिंह पर शिकंजा और कसा जाएगा।


खुलासा करने वाली टीम को मिलेगा इनाम

पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जांच में लगाई गई पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed