{"_id":"6ae3a31a8fb447d02003aa6b","slug":"number-of-dengue-patients-in-the-district-reaches-eight-two-patients-admitted-to-hospital-rampur-news-c-282-1-rmp1027-183651-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या आठ पहुंची, दो मरीज अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या आठ पहुंची, दो मरीज अस्पताल में भर्ती
Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को डेंगू वार्ड में दो मरीजों को भर्ती कराया गया। इनमें मिलक तहसील के रेवड़ी कला गांव निवासी 63 वर्षीय सोमवती की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, स्वार निवासी 27 वर्षीय शुएब की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। डेंगू आशंकित शुएब का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है।
शुएब के छोटे भाई नावेद को करीब पांच दिन पहले डेंगू की पुष्टि होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका उपचार जारी है। अब शुएब के भी डेंगू आशंकित होने पर परिवार की चिंता बढ़ गई है। उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संक्रमण की स्थिति स्पष्ट होगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों की निगरानी और उपचार किया जा रहा है। डेंगू के लक्षण मिलने पर मरीजों की जांच कराई जा रही है, ताकि समय पर संक्रमण की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह भी दे रहा है। घरों और आसपास पानी जमा नहीं होने देना, कूलर की नियमित सफाई करना और पूरी बांह के कपड़े पहनना डेंगू से बचाव में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन
जनपद में लगातार मिल रहे डेंगू के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने नियमित रूप से एंटी लार्वा का छिड़काव कराने समेत जरूरी कदम उठाने की मांग की है।
000
जिला अस्पताल में डेंगू आशंकित मरीजों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सोमवती की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि शुएब की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस