{"_id":"6ae391f5a94f259e8502987d","slug":"attack-with-sticks-and-clubs-for-opposing-hardliners-case-registered-against-three-individuals-rampur-news-c-282-1-rmp1024-183659-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पटाखे फेंकने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पटाखे फेंकने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Fri, 30 Oct 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के मोमिनपुर मझरा गांव निवासी सतपाल ने गांव के ही तीन लोगों पर पटाखे फेंकने का विरोध करने पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जीतू, नन्नू और कोका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतपाल के मुताबिक, 21 अक्तूबर को वह अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने पटाखे जलाकर उनके ऊपर फेंक दिए। अचानक हुई इस हरकत पर उन्होंने विरोध जताया तो तीनों ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी। थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया बृहस्पतिवार को तहरीर के आधार पर नामजद तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। संवाद