फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Helper and passenger of private bus in Shahbad clashed helper dies

Rampur: शाहबाद में निजी बस के हेल्पर और यात्री में मारपीट, हेल्पर की मौत

Thu, 11 Aug 2022 12:49 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 11 Aug 2022 12:49 PM IST
सार

बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दिल्ली से आंवला के लिए जा रही निजी बस में सवार यात्री ढकिया चौराहे पर उतरे। सिरोली निवासी हैल्पर हफीज और यात्रियों में बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक यात्री ने हेल्पर के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Rampur: Helper and passenger of private bus in Shahbad clashed helper dies
बस हैल्पर हफीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निजी बस में बैठने को लेकर बस के हेल्पर और यात्रियों में कहासुनी के बाद हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें बस के हैल्पर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दिल्ली से आंवला के लिए जा रही निजी बस में सवार यात्री ढकिया चौराहे पर उतरे। सिरोली निवासी हैल्पर हफीज और यात्रियों में बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान एक यात्री ने हेल्पर के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से हमला कर दिया, जिससे हेल्पर घायल हो गया।
विज्ञापन


हमलाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। मारपीट देखकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और हेल्पर को घर भेज दिया।

घर पहुंचने के बाद हेल्पर की हालत बिगड़ गई। इस पर उन्हें शाहबाद सीएचसी लाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed