{"_id":"668274e2940cbfa86c0abd73","slug":"rampur-had-he-received-outstanding-amount-he-could-have-lived-a-little-longer-laborer-suicide-after-writing-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: 'बकाया रुपये मिल जाते तो थोड़ा और जी लेता', डायरी में लिखकर मजदूर ने दी जान, पढ़कर सभी की आंखें भर आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: 'बकाया रुपये मिल जाते तो थोड़ा और जी लेता', डायरी में लिखकर मजदूर ने दी जान, पढ़कर सभी की आंखें भर आईं
Mon, 01 Jul 2024 03:06 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 03:06 PM IST
सार
रामपुर में मजदूर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। अंतिम नोट में उसने ठेकेदार पर मजदूरी नहीं देने की बात लिखी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रामपुर में मजदूर ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी मजदूर वाजिद अली (26) ने आर्थिक तंगी के कारण कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक डायरी मिली, जिसमें मोहल्ले के एक ठेकेदार पर मजदूरी के 75 हजार रुपये नहीं देने का आरोप है।
विज्ञापन
डायरी में मजदूर ने लिखा था कि बकाया रुपये मिल जाते तो थोड़ा और जी लेता। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टांडा हुरमतनगर निवासी साकिब ने पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई ने अपने कमरे में रस्सी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह उसका शव परिजनों ने देखा।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतारने के बाद परिजनों से जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वाजिद मजदूरी करता था और कुछ दिनों से परेशान भी था। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को एक डायरी मिली, जिसमें वाजिद ने अपनी मजदूरी का हिसाब-किताब लिखा था। डायरी के एक पेज पर लिखा है कि मोहल्ले के ही एक ठेकेदार पर उसकी मजदूरी के करीब 75 हजार रुपये बकाया हैं। अगर वह रुपये मिल जाते तो वह थोड़ा और जी लेता।
पुलिस ने डायरी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें मजदूर ने अपनी मजदूरी का हिसाब-किताब लिखा है। उसमें ठेकेदार पर रुपये न देने की बात कही गई है। इसकी भी जांच की जाएगी।