{"_id":"63c54772e2aab54156436ac2","slug":"rampur-girl-was-found-camp-snake-charmers-accused-kidnapping-relatives-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: परिजनों ने लगाया था जिसके अपहरण का आरोप, सपेरों के डेरे में मिली वह युवती, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: परिजनों ने लगाया था जिसके अपहरण का आरोप, सपेरों के डेरे में मिली वह युवती, जानिए पूरा मामला
Mon, 16 Jan 2023 06:19 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 16 Jan 2023 06:19 PM IST
सार
गांव निवासी युवती आठ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस से दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती को खोज निकाला है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
रामपुर में सैदनगर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कुछ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी कि दूसरे समुदाय का युवक उसका अपहरण करके ले गया है। युवती पुलिस को उत्तराखंड में मिली है। वह सपेरों के पास रह रही थी। उसने पुलिस को बयान दिया है कि तंत्रमंत्र सीखने के लिए वह खुद ही सपेरों के पास आई थी।
विज्ञापन
गांव निवासी युवती आठ दिन पहले घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने पुलिस से दूसरे समुदाय के युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने युवती को खोज निकाला है। पुलिस का दावा है कि उसने अपने बयान में कहा है कि वह अपनी मर्जी से सपेरों के पास गई थी। वह उनसे तंत्रमंत्र सीखना चाहती थी। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन