{"_id":"66e595fdbe344e59ca070386","slug":"rampur-four-teenagers-who-came-to-immerse-ganpati-idol-drowned-one-was-saved-by-a-diver-three-missing-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में बड़ा हादसा: गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर डूबे, एक को गोताखोर ने बचाया, तीन लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में बड़ा हादसा: गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर डूबे, एक को गोताखोर ने बचाया, तीन लापता
Sat, 14 Sep 2024 07:26 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, मसवासी (रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 07:26 PM IST
सार
गणेश प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर कोसी नदी के तेज बहाव में डूब गए। इसमें से एक को स्थानीय गोताखाेर को बाहर निकाल लिया। तीन की तलाश जारी है। चारों युवक उत्तराखंड के काशीपुर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
मसवासी में किशोरों के डूबने के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
मसवासी में गणपति प्रतिमा विसर्जन करने आए चार किशोर कोसी नदी में डूब गए। स्थानीय तैराक ने एक को बचा लिया, जबकि तीन युवक तेज बहाव के कारण हाथ नहीं आ सके। सूचना पर सीओ अतुल कुमार पांडेय और कोतवाल सहित चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद किशोरों की तलाश चल रही है। शनिवार को उत्तराखंड काशीपुर के कचनाल गाजी गढ्ढा कालोनी वार्ड 40 के लोग गणपति प्रतिमा को विसर्जन करने आए थे। इस दौरान नागेश( 22), दक्ष (17), विकास (17) व हिमांशु (17) नदी में नहाने के लिए कूद गए।
विज्ञापन
गहरी और तेज बहाव के कारण किशोर नदी की धार में बहते चले गए। इसको देख प्रतिमा विसर्जन करने वालों को हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय तैराकों ने हिमांशु को बचा लिया। बहाव तेज होने के कारण तीन किशोरों पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन
सीओ अतुल कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ माैके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पर तहसीलदार आकाश संत और नायब तहसीलदार लोकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। सीओ अतुल पांडेय ने बताया की कोसी नदी में डूब युवकों को खोजने के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन