फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Fell love with girl while selling ice cream, painful end love marriage in two months

Rampur: आइसक्रीम बेचने के दौरान हुआ था युवती से प्यार, फिर कर ली शादी, ढाई माह में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत

Mon, 01 Apr 2024 12:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 12:13 PM IST
सार

रामपुर जिले के शाहबाद में ढाई महीने पहले हुए प्रेम विवाह का अंत हो गया। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने आरोप लगाया कि दहेज से नाखुश होकर ससुरालियों ने जलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Rampur: Fell love with girl while selling ice cream, painful end love marriage in two months
रामपुर में सीओ से शिकायत करता पीड़ित पिता - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहबाद के करेथी का मझरा गांव में ढाई माह पहले हुए प्रेम विवाह का अंत हो गया। पिता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात बेटी के ससुराल वालों ने उसकी जलाकर हत्या कर दी और रविवार को अंतिम संस्कार कर फरार हो गए। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


संभल के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रहौली निवासी व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय बेटी की शादी शाहबाद के करेथी का मझरा निवासी युवक से 10 जनवरी 2024 को की थी। दोनों का प्रेम विवाह था। मृतका के पिता ने बताया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था, लेकिन बेटी के ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे।
विज्ञापन


अब दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित भी कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बेटी के ससुराल वालों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। पिता ने बताया कि रविवार सुबह बेटी की ससुराल से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि ससुराल वालों ने तुम्हारी बेटी को जलाकर मार डाला है और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी ससुराल वाले घर से भाग गए। घटना की सूचना पर मृतका के मायके वालों के साथ सीओ अतुल कुमार पांडेय मौके का मुआयना करने पहुंचे। इससे पहले घटना स्थल पर रामपुर से डॉग स्क्वाड की टीम ने भी पहुंचकर जांच की।

फोरेंसिक टीम ने श्मशान घाट से जले हुए शव से हड्डियां और राख एकत्रित की। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

आइसक्रीम बेचता था आरोपी पति

मायके वालों ने बताया कि संजीव आइसक्रीम बेचने उसके गांव आता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से शादी हो गई थी। बाद में मृतका के ससुराल वालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी।

 

दहेज हत्या में पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के ससुराल वाले फरार हैं। फोरेंसिक टीम ने गांव के श्मशान से शव कुछ अवशेषों को लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। जांच की जा रही है और ससुरालियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। - अतुल पांडेय, सीओ, शाहबाद

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed