फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Father and son who shot CRPF jawan arrested, licensed rifle also recovered, sent to jail

Rampur: सीआरपीएफ जवान को गोली मारने वाले पिता-पुत्र गिरफ्तार, लाइसेंसी राइफल भी बरामद, भेजा गया जेल

Thu, 07 Mar 2024 10:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 10:48 AM IST
सार

स्वार कोतवाली पुलिस ने सीआरपीएफ जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। चार मार्च को झगड़े के दौरान बीच बचाव करने गए जवान को हत्यारोपियों ने गोली मार दी थी। इसमें उनकी जान चली गई थी। 

विज्ञापन
Rampur: Father and son who shot CRPF jawan arrested, licensed rifle also recovered, sent to jail
जवान के हत्यारोपी पिता-पुत्र पुलिस हिरासत में - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वार कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज गांव में चार मार्च को हुई सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र यादव (28) की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू तथा उसके पिता हरस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली गई।

विज्ञापन


कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज गांव निवासी किसान जोगेंद्र सिंह के सीआरपीएफ में सेवारत बेटे धर्मेंद्र की परिवार के लोगों के बीच हुए झगड़े में बीचबचाव कराने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना में मृतक जवान का चचेरा भाई मनीष व चाचा बृजकिशोर यादव भी घायल हुए थे।
विज्ञापन


मृतक जवान के पिता जोगेंद्र सिंह की तहरीर पर स्वार कोतवाली में हरस्वरूप, कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू, राजेश और ललित कुमार के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि बुधवार की सुबह पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश मसवासी-सुल्तानपुर पट्टी मार्ग पर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मिलक नौखारीद में बरेली-देहरादून फोरलेन पुल के नीचे हत्यारोपी खड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में हरस्वरूप (71) और उसका बेटा कृष्ण कुमार उर्फ पिंटू (34) है।


आरोपियों की निशानदेही पर राइफल और कारतूस का खोखा बरामद किया गया। कोतवाल ने बताया कि हत्याकांड की दर्ज रिपोर्ट में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। आरोपी पिता-पुत्र को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने कहा कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed