फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur encounter: Police encounter with cow smuggler in Rampur, shot in the leg

Rampur encounter: रामपुर में गो तस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, लंबे समय से चल रही थी तलाश

Wed, 03 Jan 2024 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 04:16 PM IST
सार

रामपुर में गोतस्कर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से जख्मी होने के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Rampur encounter: Police encounter with cow smuggler in Rampur, shot in the leg
रामपुर में घायल आरोपी को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर की सिविल लाइंस क्षेत्र में गो तस्करी के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। उसका इलाज कराया जा रहा है। आरोपी गो तस्करी के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस ने गो तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा है। ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सिविल लाइंस पुलिस ने सूचना के आधार पर फैजुल्ला नगर से जुठिया जाने वाले रोड पर छापा मारा। टीम को देख बाइक सवार चमरौआ निवासी भूरा उर्फ लंगड़ा पुत्र सैदा अली बाइक से भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस के मोटर साइकिल को रोकने का इशारा किया तो पीछे मोड़कर भागने का प्रयास किया। इसी प्रयास में भूरा की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इस बीच बाइक सवार बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में भूरा की टांग में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें वह घायल हो गया। उसके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है। एसपी के अनुसार गोतस्करी के मामले में आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश  थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed