फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ampur: Elderly father beaten up at daughter's in-laws place, died during treatment

Rampur:  बेटी के ससुराल में बुजुर्ग पिता को पीटा, इलाज के दाैरान तोड़ा दम, परिजनों को बिलखते देख सभी की आंख नम

Tue, 10 Jun 2025 01:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 01:34 PM IST
सार

शाहबाद के बुजुर्ग की उनकी बेटी के ससुरालियों ने पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी माैत हो गई। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
ampur: Elderly father beaten up at daughter's in-laws place, died during treatment
रामप्रसाद की माैत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहबाद थाना शहजादनगर क्षेत्र के बहूरे की मढ़ेया गांव स्थित बेटी की ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गए बुजुर्ग पिता को ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से पीट दिया था। इलाज के 14 वें दिन मंगलवार सुबह को बुजुर्ग पिता रामप्रसाद (50) की मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी रामप्रसाद अपनी बेटी सुमिता की नंद की शादी में 28 मई को शामिल होने गए थे। इसी दिन बेटी की ससुराल में शराब पीने के दौरान कोई विवाद हो गया था।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद रामप्रसाद की छोटी बेटी काजल और नाती अंजली ने बताया कि शादी समारोह के दौरान मृतक की बेटी के ससुराल, बेटी के जेठ और जेठ के ससुर ने जंगल ले जाकर इनके पिता को लाठी डंडों से मारा पीटा था। मारपीट में रामप्रसाद के गंभीर चोटें आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद घायल अवस्था में परिवार के लोग रामप्रसाद को मुरादाबाद के निजी अस्पताल इलाज कराने ले गए थे। 28 मई से घायल का इलाज मुरादाबाद के निजी अस्पताल में चल रहा था। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम को रामप्रसाद को घर ले आए थे।

मंगलवार सुबह को उनकी हालत बिगड़ गई और शाहबाद सीएचसी लाते समय उनकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिवार के लोगों ने बेटी की ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


थाना प्रभारी हरेंद्र यादव ने बताया कि परिजनों ने थाने पर कोई सूचना नहीं दी थी। सूचना मिलने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed