फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Dead body youth found in pond, two died due to electrocution

रामपुर: तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों ने कहा-दौरा पड़ने से हुआ हादसा, करंट लगने से दो की जान गई

Sat, 02 Sep 2023 12:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Sep 2023 12:22 PM IST
सार

रामपुर जिले में तीन अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। दो लोगों मौत करंट लगने तथा तीसरे की तालाब में डूबने से हुई है। पुलिस हादसों की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Rampur: Dead body youth found in pond, two died due to electrocution
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडिया कलां निवासी रविंद्र (18) का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ। वह मानसिक तौर पर परेशान था। शनिवार सुबह लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी। पिता बांदूराम ने बताया कि रविंद्र को अक्सर दौरा पड़ा करता था।

विज्ञापन


इससे उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी। शुक्रवार शाम को गांव में दौरा पड़ने से वह गिर पड़ा। ग्रामीणों ने उसका उपचार कर पानी पिलाया था। इसके बाद वह सामान्य होकर गांव में घूमने निकल गया। परिजनों ने बताया कि देर रात तक रविंद्र घर नहीं पंहुचा तो उसकी गांव में तलाश की गई।
विज्ञापन


मगर वह नहीं मिला। शनिवार सुबह रविंद्र के चाचा देवीदास उसकी तलाश कर रहे थे तभी नाजिम के तालाब में रविंद्र का शव मिला। देवीदास ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान जावेद हुसैन को दी। तब तक मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से शव को तालाब से निकलवाया। रविंद्र के पिता बांदूराम ने बताया कि पुलिस को जानकारी दे दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लिंटर खोलते समय मजदूर की करंट लगने से मौत

मकान का लिंटर खोलते समय करंट की चपेट में आने से गांव मढौली निवासी मजदूर इरशाद (35) की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अहमदनगर ठेंगा (लौकी की मंडैया) गांव निवासी महेश यादव के मकान का कुछ दिनों पहले लिंटर पड़ा था।

शुक्रवार को पटवाई थाना क्षेत्र के मढ़ौली गांव निवासी मजदूर इरशाद करंट की चपेट में आने से सीढ़ी से नीचे गिर गया। घायल हालत में मजदूर को लेकर डॉक्टर के पास पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पर मजदूर के परिजन भी मौके पर पहुंचे।

सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज पंत ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई।शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। परिजनों की सहमति के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में कोई तहरीर भी नहीं आई है।

ढकिया में करंट की चपेट में आकर टैंट संचालक की मौत

ढकिया गांव निवासी लक्ष्मण सिंह दिव्यांग (44) गांव में ही टैंट की दुकान चलाते थे। शुक्रवार सुबह वह घर पर ही टैंट के पर्दे, शामियाने आदि धो रहे थे। इस दौरान वॉशिंग मशीन में आए करंट की चपेट में आ गए। परिजनों व आसपास के लोग लक्ष्मण को लेकर शाहबाद के अस्पताल में पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार देर शाम को परिजनों ने दिव्यांग के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी ज्योति और दो बच्चों को छोड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed