फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Dead body of bareilly youth found with bike in Kemri police station area sensation spread

रामपुर: केमरी थाना क्षेत्र में बाइक के साथ मिला बरेली के युवक का शव, फैली सनसनी

Mon, 08 Nov 2021 11:59 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 08 Nov 2021 11:59 AM IST
सार

केमरी थाना क्षेत्र के उदयपुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय के कुछ आगे पृथ्वीपुर गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक बाइक यूपी 25एसी 6219 के साथ एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। युवक का पैर बाइक के नीचे दबा हुआ था।

विज्ञापन
Rampur Dead body of bareilly youth found with bike in Kemri police station area sensation spread
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

केमरी थाना क्षेत्र में गांव के संपर्क मार्ग पर एक युवक का शव मिला है। शव के पास ही एक बाइक पड़ी हुई मिली है, जिस पर बरेली का पंजीकरण नंबर है। बाइक पंजीकरण नंबर के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बरेली के इज्जतनगर थाने में संपर्क किया है और मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


केमरी थाना क्षेत्र के उदयपुर पट्टी के प्राथमिक विद्यालय के कुछ आगे पृथ्वीपुर गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक बाइक यूपी 25एसी 6219 के साथ एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। युवक का पैर बाइक के नीचे दबा हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक के पंजीकरण नंबर से ऑनलाइन सर्च कर जानकारी निकाली तो उसके स्वामी से संबंधित डिटेल में सारिका/विजय सिंह और पते पर राजेश कुमार श्रीवास्तव अंबिका विहार, वीर सावरकर नगर, डेलापीर बरेली लिखा है। इसके बाद पुलिस ने तस्दीक के लिए सूचना बरेली के संबंधित इज्जतनगर थाने को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed