{"_id":"62107b0c991768602c1683cb","slug":"rampur-cycle-borne-farmer-mowed-down-by-unknown-vehicle-to-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: साइकिल सवार किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: साइकिल सवार किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर मौत
Sat, 19 Feb 2022 10:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Feb 2022 10:46 AM IST
सार
हादसा होने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक प्रेमपाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर में शनिवार सुबह को रिश्तेदारी में से वापस घर जाते समय साइकिल सवार किसान को एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटनास्थल पर साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया, और जाम नहीं लगने दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के केसरपुर गांव निवासी प्रेमपाल सिंह (40) शाहबाद के भीतर गांव निवासी एवं अपने रिश्तेदार के यहां से वापस अपने गांव जा रहा था। जाते समय शाहबाद की ओर को आ रहे एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को सामने से जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। इस टक्कर में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा होने के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया, और जाम नहीं लगने दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए आनन-फानन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। इस अचानक दर्दनाक हादसे में मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।