फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur bypoll results: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi said BJP victory in the first direct fight with SP is historic

Rampur bypoll Results: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बोले- भाजपा की सपा से पहली सीधी लड़ाई में मिली जीत ऐतिहासिक

Sun, 26 Jun 2022 09:10 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 26 Jun 2022 09:10 PM IST
सार

मतदान व उसके बाद भी सपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर नकवी ने कहा कि सभी लोगों के लिए जीत का ग्लैमर होना चाहिए और हार का ग्रेस होना चाहिए। एक चीज साफ है कि चुनाव में हार या जीत होती है, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

विज्ञापन
Rampur bypoll results: Union Minister Mukhtar Abbas Naqvi said BJP victory in the first direct fight with SP is historic
मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर संसदीय सीट पर उपचुनाव के परिणाम पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये पहली बार था जब भाजपा और सपा की सीधी लड़ाई थी। कोई अन्य राजनीतिक दल चुनावी मैदान में नहीं था। इसमें भाजपा की ऐतिहासिक जीत साबित करती है कि हर वर्ग में भाजपा की विश्वसनीयता और विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली से फोन पर बताया कि मतदान करने जब वो रामपुर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के उन लोगों से भी बात की थी जो पंचायत प्रतिनिधि हैं। सभी को पूरे मनोयोग से भाजपा प्रत्याशी के लिए मतदान करने के लिए कहा गया था। साथ ही हमारे प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का संपर्क भी अच्छा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान व उसके बाद भी सपा की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर नकवी ने कहा कि सभी लोगों के लिए जीत का ग्लैमर होना चाहिए और हार का ग्रेस होना चाहिए। एक चीज साफ है कि चुनाव में हार या जीत होती है, ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जनादेश का सभी लोगों को सम्मान करना चाहिए।


उपचुनाव प्रचार में अखिलेश यादव रामपुर नहीं आए और प्रत्याशी भी आजम खां के परिवार से नहीं था, क्या इसका भी असर पड़ा? इस सवाल के जवाब पर कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की कौन आया, कौन नहीं। भाजपा लड़ रही थी तो कमल का फूल और सपा लड़ रही थी तो साइकिल थी। इसको लेकर कोई बहानेबाजी बनाए तो अलग बात है।

इसके साथ ही नकवी ने एक ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि रामपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा की विजय प्रधानमंत्री के समावेशी विकास और मुख्यमंत्री के सर्वस्पर्शी सुरक्षा, सशक्तीकरण पर एक बार फिर जनता की मुहर है। रामपुर की जनता, कार्यकर्ताओं, नेतृत्व का शुक्रिया, मुबारकबाद। घनश्याम सिंह लोधी जी को बधाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed