{"_id":"62b8827a57d5641d470b1e39","slug":"rampur-bypoll-results-sp-leader-azam-khan-allegation-we-became-the-culprits-the-decision-was-taken-against-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur bypoll Results: सपा नेता आजम खां का आरोप- हम ही मुल्जिम बने, हमारे ही खिलाफ फैसला हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur bypoll Results: सपा नेता आजम खां का आरोप- हम ही मुल्जिम बने, हमारे ही खिलाफ फैसला हुआ
Sun, 26 Jun 2022 09:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 26 Jun 2022 09:29 PM IST
सार
मतदान के दिन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ एक ही वर्ग के साथ इतना अपमानजनक और इतना जालिम रवैया, महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देना, हाथ-पैर तोड़ देना, गला दबाना, अभद्र व्यवहार करना, ऐसे में कौन निकलेगा।
विज्ञापन
आजम खां
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
लोकसभा उपचुनाव में सपा के आसिम राजा के मुकाबले भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी की 42192 वोटों से जीत के बाद सपा नेता आजम खां ने कहा कि हम ही मुल्जिम बने और हमारे ही खिलाफ फैसला हुआ। जब जालिम ही मुंसिफ बन जाए तो इंसाफ कहां से मिलेगा। अमर उजाला से खास बातचीत में उपचुनाव को लेकर आजम खां ने कहा कि एक तरफा अन्याय हुआ, एकतरफा घृणा हुई। इसमें किससे शिकायत करें अब, किससे रहम मांगें।
विज्ञापन
मतदान के दिन पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सिर्फ एक ही वर्ग के साथ इतना अपमानजनक और इतना जालिम रवैया, महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देना, हाथ-पैर तोड़ देना, गला दबाना, अभद्र व्यवहार करना, ऐसे में कौन निकलेगा। इससे ये तो साबित हो गया न कि रामपुर के लोग बहुत शरीफ हैं। अब उनकी शराफत को बुजदिली समझ लिया गया तो ये ही सही, अगर शरीफ बुजदिल होता है तो हम बुजदिल ही सही।
विज्ञापन
आजम खां ने कहा कि जहां सिर्फ मुस्लिम आबादी है, ऐसे मोहल्ले में जो 1500 वोट का बूथ था वहां सिर्फ नौ वोट पड़े, जहां पांच सौ का पोलिंग था वहां सिर्फ एक वोट पड़ा। इसे आप क्या कहेंगे। चुनाव परिणाम के बाद कोर्ट या आयोग का दरवाजा खटखटाने के सवाल पर कहा कि देखिए अब कोर्ट में भी देखना पड़ेगा कि किस हद तक हम जा सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरा देश और जो सब लोग ये देख रहे हैं उनसे बात होगी। जिनको हमारा वोट चाहिए और लेते भी हैं, उनका हमारे गम पर एक आंसू तक नहीं निकलता, उनके बारे में भी हमें कुछ सोचना चाहिए। परिणामों को लेकर कार्यकर्ताओं को संदेश दिए जाने पर कहा कि कार्यकर्ताओं को अब थकान उतारनी है। जो जख्म मिले हैं, उनका उपचार कराना है। जिनकी हड्डियां टूटी हैं, उन्हें प्लास्टर कराना है। लोकतंत्र के पर्व में जो अपमानित किया गया है उसका जख्म भरना है। कहा कि सबसे मिलेंगे सांत्वना देंगे और दे भी रहे हैं।