{"_id":"62b327cfb849194dd109291d","slug":"rampur-bypoll-fake-aadhar-card-was-being-made-for-the-by-election-kotwali-police-arrested-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bypoll: उपचुनाव के लिए बना रहा था फर्जी आधार कार्ड, कोतवाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bypoll: उपचुनाव के लिए बना रहा था फर्जी आधार कार्ड, कोतवाली पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
Wed, 22 Jun 2022 08:01 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:01 PM IST
सार
कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली कि मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां चाह जट्टा में मोहम्मद फरीद उपचुनाव के लिए लोगों के फर्जी आधार कार्ड बना रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड बनाने का आरोपी मो. फरीद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जिले में आगामी लोकसभा उपचुनाव के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन, एक प्रिंटर, पांच फर्जी आधार कार्ड, आधार कार्ड बनाने के पेपर और सात सौ रुपए बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस को मंगलवार रात को सूचना मिली कि मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां चाह जट्टा में मोहम्मद फरीद नामक युवक रामपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए लोगों के फर्जी आधार कार्ड बना रहा है। उसके पास लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और छापा मार दिया।
विज्ञापन
इस दौरान मो. फरीद मोबाइल से फोटो बदलकर फर्जी आधार कार्ड बनाकर प्रिंटर से निकालकर दे रहा था। पुलिस ने उसे मोबाइल फोन व प्रिंटर मशीन, आठ फर्जी आधार कार्ड, आधार कार्ड बनाने के पेपर सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को पकड़कर शहर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
बाद में पुलिस ने आरोपी युवक मो. फरीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर फर्जी आधार कार्ड बनाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।