फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur by election preparations for polling complete tight security arrangements

रामपुर उपचुनाव: मतदान की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे सुरक्षाकर्मी

Sun, 04 Dec 2022 09:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 04 Dec 2022 09:57 PM IST
सार

मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से आठ कंपनी सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान पहुंच चुके हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी लगाई है। साथ ही दो हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल के जवान होंगे। मतदान केंद्रों पर उन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो दूसरे जनपदों से आएं हैं। 

विज्ञापन
Rampur by election preparations for polling complete tight security arrangements
रामपुर उपचुनाव लिए पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार की सुबह सात बजे  से  शाम छह बजे तक मतदान होगा। हर मतदान केंद्र पर आधा सेक्शन अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात होंगे। जो मतदान केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील हैं वहां सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था होगी। इसके अलावा मतदान में 2000 पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से आठ कंपनी सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान पहुंच चुके हैं। इसके अलावा दो कंपनी पीएसी भी लगाई है। साथ ही दो हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल के जवान होंगे। मतदान केंद्रों पर उन पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जो दूसरे जनपदों से आएं हैं। 

विज्ञापन

 


स्थानीय पुलिस कानून व्यवस्था की स्थिति संभालेगी। इसके अलावा प्रशासन की ओर से 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 06 जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट मतदान की प्रक्रिया के दौरान भ्रमणशील रहेंगे। इसके साथ ही 52 माइक्रो ऑब्जर्वर और 17 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 454 बूथों में से 409 बूथों पर वेबकास्टिंग के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही शेष 45 बूथों पर वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। मतदान की प्रक्रिया में 1816 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मतदान कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि बूथ पर वो किसी की मेजबानी न स्वीकार करें। मतदान केंद्र की 200 मीटर दूर राजनीतिक दल या प्रत्याशी अपना बस्ता ला सकते हैं। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाना मना है। साथ ही बूथ के अंदर फोटोग्राफी भी प्रतिबंधित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed