{"_id":"637bb24fc6307b57303bba5e","slug":"rampur-by-election-10-candidates-to-contest-election-symbol-allotted","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur By-Election: 10 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, एक ने पर्चा वापस लिया, चुनाव चिह्न आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur By-Election: 10 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, एक ने पर्चा वापस लिया, चुनाव चिह्न आवंटित
Mon, 21 Nov 2022 10:46 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:46 PM IST
सार
शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान तीन लोगों के नामांकन खारिज कर दिए गए। अब मैदान में 11 प्रत्याशी बचे हुए थे। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी एजाज अहमद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन
आजम खां (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में 10 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। सोमवार को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तिथि थी। एक निर्दलीय प्रत्याशी एजाज अहमद ने अपना नामांकन पत्र सोमवार को वापस ले लिया। इसके बाद चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
नफरती भाषण देने के एक मामले में कोर्ट से तीन साल की कैद और छह हजार रुपये जुर्माना अदा किए जाने की सजा मिलने के बाद सपा नेता आजम खां की विधायकी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव का एलान कर दिया गया था। उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 11 से 18 नवंबर तक चली। सपा और भाजपा के प्रत्याशी समेत कुल 14 लोगों ने अपने नामांकन दर्ज कराए।
विज्ञापन
शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। इस दौरान तीन लोगों के नामांकन खारिज कर दिए गए। अब मैदान में 11 प्रत्याशी बचे हुए थे। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी एजाज अहमद ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चुनावी मैदान में डटे प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रचार जोर पकड़ेगा। सभी प्रत्याशी तीन दिसंबर की शाम तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। मतदान पांच दिसंबर को होगा और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
नाम पार्टी चुनाव चिन्ह
आकाश सक्सेना भाजपा कमल का फूल
मोहम्मद आसिम राजा सपा साइकिल
जयवीर सिंह सुभासपा छड़ी
शिव प्रसाद बहुजन आंदोलन पार्टी जंजीर
इम्तियाज उर रहमान खां निर्दलीय भिंडी
मोहम्मद इरफान खां निर्दलीय ट्रक
जुनैद खां निर्दलीय सीसीटीवी कैमरा
मोईन खान निर्दलीय कमल की नीब सात किरणों के साथ
राजेंद्र सिंह निर्दलीय ऑटो रिक्शा
संदीप सिंह निर्दलीय रोड रोलर