फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bullet had passed through student head, SDM and CO removed, action taken Inspector sub Inspector

सिलईबड़ा बवाल: छात्र के सिर के पार निकल गई थी गोली, एसडीएम और सीओ को हटाया, इंस्पेक्टर-चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Thu, 29 Feb 2024 10:51 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 10:51 AM IST
सार

रामपुर के सिलईबड़ा गांव में सरकारी जमीन पर भीमराव आंबेडकर का बोर्ड लगाने पर दो पक्षों के बीच बवाल हो गया था। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बीच दोनों पक्षों में पथराव के बाद फायरिंग हो गई था। इसमें एक छात्र की मौत हो गई। इसके बाद भीड़ उग्र हो गई। मामले में लापरवाही को देखते हुए इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही सीओ और एसडीएम को भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन
Rampur: Bullet had passed through student head, SDM and CO removed, action taken Inspector sub Inspector
रामपुर के सिलईबड़ा में बवाल के बाद तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

मिलक कोतवाली क्षेत्र के सिलईबड़ा गांव में सरकारी जमीन पर डा.भीमराव अंबेडकर पार्क का बोर्ड लगाए जाने को लेकर हुए बवाल में छात्र सुमेश (17) की गोली लगने से मौत के मामले में मिलक के एसडीएम और सीओ को हटा दिया गया है। एसपी ने मिलक कोतवाली के इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी और तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चौकी प्रभारी सहित 25 पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 

 

Rampur: Bullet had passed through student head, SDM and CO removed, action taken Inspector sub Inspector
रामपुर के सिलईबड़ा में बवाल के बाद तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

तनावपूर्ण माहौल और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सिलईबड़ा गांव में मंगलवार को हुए बवाल में गोली लगने से छात्र सुमेश की मौत के मामले में उसके पिता गेंदनलाल ने देर रात को तहरीर देकर एसडीएम अमन देओल व तहसीलदार राकेश चंद्रा के निर्देश पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। बुधवार की सुबह आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद छात्र सुमेश का शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rampur: Bullet had passed through student head, SDM and CO removed, action taken Inspector sub Inspector
रामपुर के सिलईबड़ा में छात्र के मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

उनकी मांग थी कि एसडीएम और तहसीलदार पर भी रिपोर्ट दर्ज हो। करीब दो घंटे बाद हंगामे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर परिजनों ने शव को उठाकर घर में रखा। शव के घर में रखने के बाद ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं जमकर हंगामा किया। दोपहर 12 बजे जब शव को अंत्योष्टि के लिए ले जाया जा रहा था तो भीम आर्मी व ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया।

 

 

विज्ञापन

Rampur: Bullet had passed through student head, SDM and CO removed, action taken Inspector sub Inspector
रामपुर के सिलईबड़ा में पुलिस और गांव के लोग - फोटो : संवाद

घर की कुछ ही दूरी पर छात्र का शव सड़क पर रखकर लोग विरोध प्रदर्शन करने लगे। भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के आने तक अंतिम संस्कार न करने की बात कार्यकर्ता कहते रहे। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने श्मशानघाट में लोगों पर लाठियां फटकारीं। करीब ड़ेढ घंटे बाद संभल में पुलिस द्वारा नजरबंद किए गए चंद्रशेखर आजाद ने वीडियो कॉलिंग पर छात्र के परिजनों, डीएम व एसएसपी से मामले की जानकारी ली। जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया।

 

 

Rampur: Bullet had passed through student head, SDM and CO removed, action taken Inspector sub Inspector
रामपुर के सिलईबड़ा में बवाल के बाद तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा 

एसडीएम मिलक के हमराह होमगार्ड, तहसलीदार के हमराह होमगार्ड, सिलईबड़ा चौकी के प्रभारी सुरेंद्र सिंह, सिपाही आदेश चौहान, वीरेंद्र, मुमतीरीन के अलावा गांव के नत्थुलाल, हेमराज, निर्वेश कुमार, झांजनलाल, तीरथ सिंह, जहोरीलाल, दिनेश कुमार, नौबत राम, हरनंदन, रामप्रकाश, ऊदल, लाल सिंह, बद्री प्रसाद, चरन सिंह, रविंद्र कुमार, राजेंद्र, भूपराम, नरेंद्र, कपिल पर एससी-एसटी एक्ट सहित 147,148, 149, 323, 302 की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

 

 

आखिरकार किसकी गोली लगी 

रामपुर जिले के सिलईबड़ा गांव निवासी 10वीं के छात्र सुमेश की मौत किसकी गोली से हुई इससे अभी पर्दा नहीं उठ सका। इसका कारण सुमेश के शरीर से गोली का नहीं मिलना है। गोली सुमेश के सिर को छेदकर पार निकल गई। उसकी बायीं आंख के ऊपर गहरी चोट का निशान मिला। अब जांच में ही पता चल सकेगा कि मौत किसकी गोली से हुई।

मिलक के सिलईबड़ा गांव में मंगलवार शाम को हुए बवाल के दौरान हुई फायरिंग में सुमेश की मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि सुमेश की मौत पुलिस की गोली से हुई थी। इसको लेकर जमकर बवाल हुआ था।

पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस को बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गोली सुमेश के सिर के पार निकल गई। सिर के पिछले हिस्से में बड़ा घाव था और गोली बायीं आंख के ऊपर लगी थी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed