फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: bike rider returning home after watching Ravana Dahan was hit by vehicle, died during treatment

Rampur: रावण दहन देख घर जा रहे बाइक सवार को वाहन ने मारी टक्कर, उपचार के दाैरान माैत, परिजनों में कोहराम

Mon, 14 Oct 2024 04:37 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 04:37 PM IST
सार

शाहबाद में हुए सड़क हादसे में एक युवक की माैत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को साैंप दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
Rampur: bike rider returning home after watching Ravana Dahan was hit by vehicle, died during treatment
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला रामू - फोटो : संवाद

विस्तार

सैफनी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामू (18) की अज्ञात वाहन से टक्कर होने से माैत हो गई। वह बड़ागांव चौराहे पर पकौड़ी की दुकान लगाता था। दुकान बंद करने के बाद रविवार शाम को शाहबाद में रावण दहन और मेला देखने आए। मेला खत्म होने के बाद रामू बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ला मंगोली स्थित एक स्कूल के सामने सैफनी की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार रामू को गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया। घायल अवस्था में रामू को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने रामू को देखकर मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद शाहबाद पुलिस पहुंच गई। हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। देर रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। अचानक हुए हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि रामू तीन भाइयों में मझला भाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed