फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur becomes yoga to stay healthy

Rampur News: स्वस्थ रहने के लिए योगमय हुआ रामपुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Rampur becomes yoga to stay healthy
रामपुर। स्वस्थ और निरोगी काया रखने का संदेश देने के लिए शुक्रवार को रामपुर योगमय हो गया। रजा लाइब्रेरी के मैदान में हुए मुख्य आयोजन के अलावा घरों, स्कूल-कॉलेजों में बच्चों से लेकर महिलाओं, बुजुर्गों तक ने योग किया। इस दौरान लोगों से नियमित योग करने की अपील भी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में योग कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर में मुख्य कार्यक्रम रजा लाइब्रेरी के मैदान आयोजित हुआ। जिसमें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा शामिल हुए।
विज्ञापन

सुबह छह बजे शुरू हुए कार्यक्रम में डीएम जोगिंदर सिंह, सीडीओ नंद किशोर कलाल और एसपी राजेश द्विवेदी भी योग किया। राज्यमंत्री ने कहा कि आज से सभी योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। योग हमारी प्राचीन विधा है। हमारे ऋषियों ने वैज्ञानिक तरीके से जीवन जीने की कला हमें सिखाई है। हम सभी को इस पर अमल करना चाहिए। इस मौके पर हजारों लोगों ने योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रोशनबाग में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी तमाम लोगों के साथ मिलकर योग किया। उन्होंने नियमित योग करने के फायदे बताए। इसके अलावा मक्का मिल परिसर में भी योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें तमाम लोगों ने योग किया।
रंगोली मंडप में भी लायंस क्लब की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में भी डीआईजी सुभाष चंद्र के साथ तमाम सीआरपीएफ जवानों व कर्मचारियों ने योग किया। जिला मुख्यालय के साथ ही स्वार, बिलासपुर, शाहबाद, मिलक, मिलकखानम, सैदनगर, धमोरा, पटवाई समेत ग्रामीण इलाकों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।




-------------------------
स्कूल-कॉलेजों में किया गया योग
जिले के परिषदीय स्कूलों में भी योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। गर्मी की छुट्टियों के बीच शासन ने योग दिवस पर स्कूल खोलने के आदेश दिए थे। इसके चलते स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए। यहां पर प्रधानाध्यापकों ने योग कराया। इसके अलावा जिले भर के राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों में योग कराया गया। शहर के रजा डिग्री काॅलेज, महिला डिग्री काॅलेज समेत अन्य काॅलेजों में योग कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed