फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur Azam Khan in trouble due to his impeccable style

हुनर ने फंसाया: अपने बेबाक अंदाज की वजह से मुसीबत में घिरे आजम खां, कई बार लांघी भाषा की मर्यादा

Sun, 30 Oct 2022 09:15 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Oct 2022 09:15 PM IST
सार

तीन साल की सजा मिलने के बाद आजम की विधायकी भी रद्द हो गई। शब्दों की मर्यादा लांघने के आरोप में आजम खां पर कई मुकदमे दर्ज है। भड़काऊ भाषण देने के मामले में उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में मुकदमा दर्ज है, चुनावी  जनसभा में  पूर्व सांसद जयाप्रदा पर टिप्पणी को लेकर भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
Rampur Azam Khan in trouble due to his impeccable style
आजम खां (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बातों के धनी माने जाने वाले आजम खां अपनी इस हुनर की वजह से संकट में फंस गए हैं। उनके एक भाषण को नफरती करार देते हुए कोर्ट ने उनको तीन साल कैद की सजा सुना दी है और सुप्रीम कोर्ट की रुलिंग के मुताबिक उनकी विधायकी रद्द कर दी गई। इस संकट से निकलने के लिए उनको लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

विज्ञापन


अपने तीखे तंज और हाजिर जवाबी से विरोधियों को संकट में डालने वाले आजम खां अब खुद संकट में हैं। आजम खां के बारे में कहा जाता है कि वो अपनी तकरीर से चुनाव का रुख बदल देते हैं। उनके भाषण ऐसे होते हैं कि उसे सुनकर हर कोई प्रभावित हो जाता है।  यह उनकी विशेषता है। वो अपनी इसी पहचान के लिए जाने जाते हैं। 

विज्ञापन

 


एक बार उन्होंने कहा था कि मुझे बोलने का फन आता है, जिससे मिलता हूं अपना बना लेता हूं। दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया में आयोजित जनसभा में उन्होंने पीएम, सीएम और तत्कालीन डीएम पर जोरदार हमला बोला था। विरोधियों पर तंज कसने के चक्कर वो शब्दों की मर्यादा लांघ गए और कोर्ट ने नफरती भाषण देने के मामले में उनको तीन साल की सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल की सजा मिलने के बाद आजम की विधायकी भी रद्द हो गई। शब्दों की मर्यादा लांघने के आरोप में आजम खां पर कई मुकदमे दर्ज है। भड़काऊ भाषण देने के मामले में उनके खिलाफ शहजादनगर थाने में मुकदमा दर्ज है, चुनावी  जनसभा में  पूर्व सांसद जयाप्रदा पर टिप्पणी को लेकर भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed