Rampur: आजम खां ने एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में दाखिल की अपील, अदालत ने सुनाई थी सजा
27 अक्टूबर को निचली अदालत ने नफरती भाषण के मामले में कोर्ट ने उनको 3 साल कैद और 6 हज़ार रुपये जुर्माना अदा करने की सज़ा सुनाई थी।जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी।
विस्तार
यूपी में सपा के कद्दावर नेता आज़म खां ने बुधवार को एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट के फैसले के खिलाफ जिला जज की कोर्ट में अपील दाखिल कर दी है। कोर्ट ने उनको 15 नवम्बर तक के लिए जमानत दे दी है।
27 अक्टूबर को निचली अदालत ने नफरती भाषण के मामले में कोर्ट ने उनको 3 साल कैद और 6 हज़ार रुपये जुर्माना अदा करने की सज़ा सुनाई थी।जिसके बाद उनकी विधायकी रद्द कर दी गई थी।