फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur again demanded for water

उत्तराखंड से फिर मांगा गया 400 क्यूसेक पानी

Fri, 29 Apr 2016 12:35 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 29 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
 रामपुर ने एक बार फिर उत्तराखंड से 400 क्यूसेक पानी की डिमांड का पत्र भेजा है। 28 अप्रैल से 11 मई तक रामपुर की नहरों में यह पानी छोड़ने की मांग की गई है। पानी मिलने पर नहरों का कटान न हो और टेल तक पानी पहुंचे इसके लिए जिलेदार से सींचपाल तक का अलर्ट भी कर दिया गया है। 35 तालाबों को भी भरवाने की योजना है, लेकिन रामपुर की यह डिमांड उत्तराखंड से फिलहाल पूरी होती नजर नहीं आ रही। 
विज्ञापन

अिधशासी अभियंता (सिंचाई) रामपुर वीके अग्रवाल की ओर से ऊधमसिंहनगर (उत्तराखंड) के अधिशासी अभियंता (सिंचाईं) को रामपुर की नहरों में 400 क्यूसेक पानी छोड़ने की फिर डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन


26 अप्रैल को भेजे गए पत्र में भाखड़ा स्लूस, खाजिया स्लूस, ककराला स्लूस और जुनार स्लूस से पानी मांगा गया है। उत्तराखंड के बौर जलाशय से बरेली की नहरों को भी पानी मिलता है।  अधिशासी अभियंता ने बताया कि हरीपुरा और तुमड़िया जलाशय से सिर्फ रामपुर की नहरों को पानी मिलता है, जबकि बौर जलाशय से बरेली की भी कुछ नहरों को पानी दिया जाता है। इस वक्त बरेली की नहरों में भी पानी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता (नहर) वीके अग्रवाल ने खरीफ फसल में नहरों के संचालन का रोस्टर तैयार कर लिया है।

वैसे से रोस्टर के मुताबिक अप्रैल में नहरें सूखीं रहती हैं, लेकिन किसानों की डिमांड पर नहरों में पानी लाने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि एक या दो दिन में कुछ नहरों में पानी टेल तक पहुंच जाएगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed