फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Administration demolished 57 shops, there was encroachment on government land

रामपुर में गरजी जेसीबी: 57 दुकानों को प्रशासन ने गिराया, सरकारी भूमि पर था अतिक्रमण, शाम से सुबह तक कार्रवाई

Mon, 23 Jun 2025 08:28 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी
संवाद न्यूज एजेंसी, केमरी Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 08:28 PM IST
सार

रामपुर प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनाई गई दुकानों को हटा दिया। दो दिन चली कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन
Rampur: Administration demolished 57 shops, there was encroachment on government land
कैमरी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : संवाद

विस्तार

सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई दुकानों पर प्रशासन की जेसीबी चली। रविवार रात में करीब 39 दुकानों और फिर सोमवार की दोपहर बाद 18 दुकानों को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मच गई है। केमरी कस्बे में प्रशासन को 92 दुकानें ऐसी मिलीं हैं, जो अवैध रूप से बनी हैं।

विज्ञापन


वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हडकंप मचा है। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा केमरी में उद्यान विभाग व पीडब्ल्यूडी की भूमि पर बनी 92 दुकानों व एक मदरसे को चिन्हित कर लाल निशान लगाया था। साथ ही दुकानदारों को तीन दिन के भीतर दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था।
विज्ञापन


अल्टीमेटम के बाद मदरसा कमेटी ने शनिवार रात जेसीबी लगाकर खुद ही मदरसे को तुड़वा दिया था, जबकि दुकानदारों ने खुद ही दुकानें खाली करनी शुरू कर दी थी। रविवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलक-बिलासपुर रोड पर अवैध रूप से बनी करीब 39 दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर दुकानों को ध्वस्त करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर को डीएम के निरीक्षण के बाद नगर पंचायत के ईओ राजेंद्र प्रसाद की देखरेख में नगर पंचायत की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 18 दुकानों को तोड़कर ध्वस्त करा दिया। ईओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि अतिक्रमण पर कार्रवाई जारी रहेगी।

नगर को कब्जा मुक्त कराकर साफ और स्वच्छ बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अरुण कुमार, तहसीलदार शिव कुमार शर्मा, सीओ राजवीर सिंह परिहार, थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान, लेखपाल विमल कुमार आदि अधिकारी आदि मौजूद रहे।

डीएम बोले : अतिक्रमण नहीं होगा बर्दाश्त
केमरी में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने मौका मुआयना किया। साथ ही अफसरों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान लगातार जारी रखा जाए।

मदरसा को खुद ही तोड़ दिया था
अतिक्रमण के दायरे में आए मदरसे को यहां मदरसा संचालकों ने खुद ही शनिवार की रात को तोड़ना शुरू कर दिया है। प्रशासन ने इस मदरसे को भी नोटिस दिया था,जिसके बाद से यह कार्रवाई लगातार जारी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed