फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Abdullah Azam appeared in court for the first time after being released from jail, got date in 29 case

Rampur: जेल से रिहा होने के बाद पहली बार कोर्ट में पेश हुए अब्दुल्ला आजम, 29 मामलों में मिली अलग-अलग तारीख

Thu, 27 Feb 2025 08:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Feb 2025 08:21 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल से रिहा होने के बाद रामपुर कोर्ट पहुंचे। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण 29 मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। किसानों की जमीन कब्जाने, क्वालिटी बार विवाद और डूब क्षेत्र से जुड़े मामलों में उन्हें अगली सुनवाई की अलग-अलग तारीखें मिली हैं। 

विज्ञापन
Rampur: Abdullah Azam appeared in court for the first time after being released from jail, got date in 29 case
रामपुर कोर्ट में वकीलों से बातचीत करते अब्दुल्ला आजम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरदोई जेल से रिहा होने के बाद सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम बृहस्पतिवार को कोर्ट पहुंचे। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण उनसे जुड़े 29 मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। फिलहाल सभी मामलों में उनको अलग-अलग तारीख मिल गई है। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम दो दिन पहले 42 मामलों में जमानत मिलने के बाद हरदोई जेल से रिहा हुए थे।

विज्ञापन


रामपुर पहुंचने के बाद पहली बार वह स्थानीय कोर्ट पहुंचे। उन्होंने अपने वकीलों के साथ मंथन किया और कोर्ट में हाजिर हुए। वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से उनसे जुड़े 29 मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। उनके अधिवक्ता जुबैर अहमद व नासिर सुल्तान के अनुसार किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों के साथ ही क्वालिटी बार कब्जाने और डूब क्षेत्र की श्रेणी परिवर्तन करने के मामले में सुनवाई होनी थी। 
विज्ञापन


अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। क्वालिटी बार कब्जाने के मामले में मुकदमा वादी गगन अरोड़ा भी कोर्ट नहीं पहुंचे थे। इस मामले में 29 मार्च की तारीख तय की गई है। यह मामला सिविल लाइंस थाने में क्वालिटी बार के स्वामी गगन अरोड़ा की ओर से 2019 में दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अब्दुल्ला के साथ ही उनकी मां तंजीन फात्मा को भी आरोपी बनाया गया है जबकि किसानों की जमीन कब्जाने से जुड़े 27 मामलों में 27 मार्च की तारीख लगी है। यह ममले अजीमनगर थाने में आलियागंज के किसानों ने दर्ज कराए थे,जिसमें सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा, बड़े बेटे अदीब आजम और जौहर ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आरोपी बनाया गया है।

डूब क्षेत्र का मामला शहर कोतवाली में पिछले साल लेखपाल की ओर से दर्ज कराया गया था। इस मामले की सुनवाई 29 मार्च को होगी। यह सभी मामले एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहे हैं।

वीसी के जरिए पेश हुए आजम, नहीं हो पाई सुनवाई

गवाह को धमकाने के साथ ही डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के मामले में सपा नेता आजम खां वीडियोकांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में हाजिर हुए। कोर्ट में उनके मामले की सुनवाई होनी थी,लेकिन वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। गवाह को धमकाने के मामले में 12 मार्च जबकि डूंगरपुर मामले में तीन मार्च की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed