फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: A bloodied body was found lying in a roadside field report filed against five people including wife for culpable homicide.

रामपुर: सड़क किनारे खेत में पड़ा मिला रक्तरंजित शव, पत्नी समेत पांच लोगों के ख़िलाफ़ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Jan 2022 05:55 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 05:55 PM IST
सार

ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परौता निवासी ओमपाल (30) गुरुवार रात से गायब था। शुक्रवार तड़के क्षेत्र के मधुकर से परौता जाने वाले रास्ते पर श्याम सिंह के गेहूं के खेत में बाइक समेत ओमपाल का शव रक्तरंजित स्थिति में पड़ा हुआ मिला।

विज्ञापन
Rampur: A bloodied body was found lying in a roadside field report filed against five people including wife for culpable homicide.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहबाद क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार तड़के खेत में रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। शव को देखकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव परौता निवासी ओमपाल (30) गुरुवार रात से गायब था। शुक्रवार तड़के क्षेत्र के मधुकर से परौता जाने वाले रास्ते पर श्याम सिंह के गेहूं के खेत में बाइक समेत ओमपाल का शव रक्तरंजित स्थिति में पड़ा हुआ मिला। खेतों में काम करने वाले किसानों ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। बाद में ढकिया पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

सूचना पाकर परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। ग्रामीण एकत्र होकर घटना स्थल पर पहुंच गए। किसी ने पुलिस को सूचित करक दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है। उधर मृतक के पिता धर्मपाल सिंह ने मृतक की पत्नी सुनीता, ससुर रामेश्वर, साला चंद्रवीर, अशोक एवं एक अज्ञात समस्त निवासी जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव नगलिया अमरपुर काशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (गैरइरादतन हत्या) के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के तीन बच्चे चंचल, मंजू और काजल हैं।

पुलिस पर मृतक के भाई ने लगाया हत्या का आरोप

ढकिया पुलिस एक बार फिर से आरोपों के घेरे में आ गई है। मृतक ओमपाल के बड़े भाई मन्नू ने ढकिया चौकी क्षेत्र के एक दरोगा और दो सिपाहियों पर मिलीभगत करके उनके भाई की हत्या करवाने काआरोप लगाया है। बड़े भाई मन्नू ने आरोप लगाया है कि मृतक के भाई के ससुरालियों से मिलकर हत्या करवाई गई है।

मृतक की पत्नी ने पूर्व में कराई थी पति समेत पांच पर रिपोर्ट

मृतक ओमपाल की शादी जनपद मुरादाबाद के थाना क्षेत्र के बिलारी के गांव अमरपुर काशी निवासी सुनीता से लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी। पिछले साल नौ जुलाई को सुनीता ने अपने पति ओमपाल. सास सवित्रि, ससुर धर्मपाल, जेठ मन्नू और ननद नन्ही के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए शाहबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला कोर्ट में विचारधीन है। शुक्रवार को इसी मामले की सुनवाई थी लेकिन इससे पहले ही यह घटना हो गई।

फॉरेंसिक टीम ने लिए सैंपल

घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित कुछ सैंपल लिए हैं। कई जगह से मिट्टी और ब्लड के सैंपल लिए हैं। जांच हेतु इन सभी सैंपल को लैब भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed