{"_id":"61633d228ebc3e626e09180c","slug":"ramleela-rampur-news-mbd4057316126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानकी को छल के बल पर हर ले गया लंकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानकी को छल के बल पर हर ले गया लंकेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में चल रहे रामलीला मंचन के दौरान कोसी मार्ग पर सीता हरण और ज्वालानगर में भरत द्वारा श्रीराम की चरण पादुका अयोध्या लाने का मंचन हुआ। जबकि, सिविल लाइंस में धूमधाम से श्रीराम बारात निकली। दर्शक आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।
रविवार को कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर हो रहे मंचन का शुभारंभ शलभराज गुप्ता और नीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यास राधा रमण के नेतृत्व में श्री बृज रासलीला और रामलीला मंडल वृंदावन के कलाकारों ने जयंत कथा, सती अनुसुईया मिलन, भगवान का पंचवटी में निवास, सूर्पनखा का नासिका छेदन, खरदूषण वध, सीताहरण, जटायु मोक्ष, शबरी के भक्ति और प्रेम का मंचन किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विष्णु सरन अग्रवाल, वीरेंद्र कुमार गर्ग, सुनील कुमार गोयल उर्फ ताऊ जी, अरविंद अग्रवाल, विनोद गुप्ता, मनोज अग्रवाल, हरीश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, सुदर्शन लाल गुप्ता, दिनेश कुमार अग्रवाल, ईश्वर शरण अग्रवाल, विनोद कुमार गुप्ता, वेदप्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार गर्ग, श्रीश्याम कृष्ण शर्मा, अरुण अग्रवाल, सुभाष आदि मौजूद रहे। सुबह को भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी की लीलाओं का मंचन हुआ। जिसे देख दर्शक अभिभूत हो गए।
वहीं, श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर में चल रहे रामलीला मंचन में चित्रकूट प्रस्थान, ड्रामा व चरण पादुका लेकर अयोध्या वापसी आदि का मंचन किया गया। सुरेश अग्रवाल, अवधेश शर्मा, डॉ. तेजवीर यादव, त्रिभुवन पंडित, अनुज सक्सेना, चितरंजन श्रीवास्तव, विशाल शर्मा, मोहित मल्होत्रा, आशु गुप्ता, अनिल सक्सेना, नवनीत सक्सेना, संजू शर्मा, सुभाष सक्सेना, नंदकिशोर शर्मा, संतोष प्रसाद, लष्मन्न शर्मा, अंकुश सक्सेना, अन्नू पटेल, राजेश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।