फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rama and Lakshmana arrive in Janakpur, and Sita worships Gauri.

Rampur News: जनकपुर पहुंचे राम-लक्ष्मण, सीता ने किया गौरी पूजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Rama and Lakshmana arrive in Janakpur, and Sita worships Gauri.
मुरादाबाद। रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला में रविवार को कलाकारों ने जनकपुर की सैर और गौरी पूजन का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि राजा जनक के आमंत्रण पर विश्वामित्र के साथ श्रीराम-लक्ष्मण मिथिला पहुंचते हैं। भगवान राम मुनि विश्वामित्र से अनुमति लेकर लक्ष्मण के साथ जनकपुर देखने जाते हैं। इन्हें देखने के लिए काम धाम छोड़कर लोग दौड़ पड़ते हैं।लाइनपार स्थित रामलीला ग्राउंड पर श्रीराम लीला मैनेजिंग कमेटी की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। कलाकारों ने दिखाया कि राम-सीता पहली बार पुष्प वाटिका में मिलते हैं। सीता के मन में राम से विवाह करने की अभिलाषा जागृत होती है। इसके बाद सीता अपने सखियों के साथ गौरी माता की पूजा करती हैं। यह विवाह की ओर पहला कदम दर्शाता है। रामलीला के मंचन का ग्राउंड में जुटे लोगों ने खूब आनंद लिया। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, प्रदीप बंसल, अतुल अग्रवाल, मयंक बंसल, रोहित बंसल, संदीप बंसल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed