फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ram Mandir: Roadways service from Rampur to Ayodhya closed, operations stopped due large number devotees

Ram Mandir: रामपुर से अयोध्या के लिए रोडवेज सेवा बंद, भक्तों की संख्या ज्यादा होने की वजह से संचालन रोका

Tue, 30 Jan 2024 12:34 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 30 Jan 2024 12:34 PM IST
सार

रामपुर से अयोध्याधाम जाने वाली रोडवेज बस का संचालन रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अयोध्या में भक्तों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। पहले दिन तीस यात्रियों को लेकर बस अयोध्या के लिए चली थी।

विज्ञापन
Ram Mandir: Roadways service from Rampur to Ayodhya closed, operations stopped due large number devotees
रामपुर से अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर से अयोध्या जाने वाली बस का संचालन शनिवार से फिलहाल बंद कर दिया गया है। अयोध्या में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी है। इसकी वजह से बसों को लखनऊ से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। हालात को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने अयोध्या जाने वाली बस को फिलहाल रोक दिया है।

विज्ञापन


रामपुर रोडवेज डिपो ने रामोत्सव के लिए दो बसों का संचालन किया गया था। पहले दिन 30 यात्रियों को लेकर बस अयोध्या के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद लगातार श्रद्धालु अयोध्या जा रहे थे। भीड़भाड़ होने के चलते अयोध्या तक नहीं जा रही है। लिहाजा इस बस सेवा को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के आगे न जा पाने के चलते सवारियां भी नहीं हो पा रही हैं। लोग अन्य साधन से जा रहे हैं। एआरएम रोडवेज दीपचंद्र जैन ने बताया कि यह सेवा अभी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अड्डे के बाहर बसें खड़ी होने पर कार्रवाई 

यातायात निरीक्षक विजेंद्र सिंह और उप निरीक्षक सुमित कुमार ने टीम के साथ प्रमुख चौराहों पर चेतावनी संदेश लगाए गए। टीम ने वाहन चालकों को जागरूक कर नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के लिए चेतावनी दी। सुबह करीब 11 बजे रोडवेज बस अड्डे के बाहर, आंबेडकर पार्क, नैनीताल हाईवे के साथ कई जगह पर वाहन चलाते समय यातायात का नियमों का पालन करने की चेतावनी देते हुए बोर्ड लगाए गए हैं।


इसके साथ ही वाहनों को चौराहे से दूर खड़ी करने के लिए भी कहा गया। रोडवेज बस अड्डे के बाहर खड़ी होने वाली बसों के चालक-परिचालकों को हिदायत दी गई है। बताया कि परिसर के बाहर बसें खड़ी की तो चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed